सीतापुर में पांच लोगों की हत्या कर सुसाइड : मां को गोली मारी, पत्नी का सिर हथौड़े से कुचला, 3 बच्चों को छत से फेंका

UPT | Breaking news

May 11, 2024 10:07

सीतापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार की हत्या कर दी और फिर सुसाइड कर लिया। उसने मां और पत्नी को गोली मारी। हथौड़े से पत्नी का सिर कुचला। वहशी युवक का दिल इतने से नहीं भरा। उसने अपने तीनों बच्चों को छत से फेंककर मार डाला। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।

Sitapur News : सीतापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार की हत्या कर दी और फिर सुसाइड कर लिया। उसने मां और पत्नी को गोली मारी। हथौड़े से पत्नी का सिर कुचला। वहशी युवक का दिल इतने से नहीं भरा। उसने अपने तीनों बच्चों को छत से फेंककर मार डाला। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।

नशे के चक्कर में अपनों को मार दिया
सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसी बात पर रात में विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। 

सुबह-सुबह सिर पर खून सवार
मामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है। पुलिस को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली। 45 साल के अनुराग ने पत्नी प्रियंका (40), तीन बच्चे अरना (12), अरवी (7), आद्विक (8) और 62 साल की मां सावित्री सिंह को मार डाला। ग्रामीणों ने सुबह करीब 5 बजे गांव वालों ने गोलियों की आवाज सुनी। अनुराग बंदूक लिए हुए घर से बाहर निकला। उसने खुद को गोली मार ली। लोग मौके पर पहुंचे तो लाशें बिछी हुई थीं।

अजीत ने अपनी समझ से बचाई जान
मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्होंने अपने भाई के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद बाहर निकल कर देखा की वहां चारो तरफ खून ही खून फैला पड़ा। यह सब देख कर वह डर गए और उसी समय अनुराग उन्हें भी मारने दौड़ा लेकिन अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर के अपना जान बचा ली।

जिसने सुना, अवाक रह गया
अनुराग की करतूत की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसने सुना अवाक रह गया। एसपी समेत पुलिस के कई अफर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। गांव वालों ने बताया कि परिवार के पास करीब 100 बीघा जमीन है, इसलिए पैसे की कमी नहीं थी। पत्नी प्रियंका भी लखनऊ में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। अनुराग नशे का आदी था। प्रियंका उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहती थी। अनुराग को लगता था कि नशा मुक्ति केंद्र गया तो बेइज्ज्ती होगी। इसी बात पर शुक्रवार रात भी झगड़ा हुआ और शनिवार सुबह अनुराग ने पूरे परिवार को खत्म कर जान दे दी।

Also Read