🔴Lok Sabha Election 2024 Live : मिश्रिख में 05 बजे तक 54.37% मतदान, चुनावी रण में उतरे 09 उम्मीदवारों का 4 जून को हाेगा फैसला

UPT | Misrikh Loksabha Chunav

May 13, 2024 18:10

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए मिश्रिख (आरक्षित) लोकसभा सीट पर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जहां वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस सीट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 18,78,195 मतदाता हैं और 09 उम्मीदवार चुनावी रण में रहे। बता दें कि मिश्रिख लोकसभा सीट से फिर सीटिंग सांसद डॉ. अशोक कुमार रावत चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने सपा से संगीता राजवंशी हैं। संगीता रिश्ते में अशोक कुमार रावत की सलहज लगती हैं। सपा ने यहां 4 बार टिकट चेंज किए, इस वजह से भाजपा को इसे इश्यू बनाने का मौका भी मिल गया। उधर बसपा यहां से BR अहीरवार काे चुनाव लड़ा रही है। यहां सुबह सात बजे यहां मतदान शुरू हो चुका है। देखते रहें उत्तर प्रदेश टाइम्स में पल-पल की अपडेट।

05:30 pm, 13 मई 2024
मिश्रिख में 05 बजे तक 54.37% मतदान
विधानसभावार मतदान
बिस्वान           - 63.66%
लहरपुर          - 61.05%
मोहम्मदाबाद   - 63.16%
सेवता             - 65.33%
सीतापुर          - 53.08%

----------------------------------------

03:30 pm, 13 मई 2024
मिश्रिख में 03 बजे तक 47.01% मतदान
विधानसभावार मतदान
बालामऊ                        - 45.43%
बिलग्राम मल्लानवान         - 46.67%
बिलहौर                          - 46.39%
मिश्रिख                           - 49.32%
संडीला                           - 47.31%

----------------------------------------

01:30 pm, 13 मई 2024
मिश्रिख में 01 बजे तक 38.94% मतदान
विधानसभावार मतदान
बालामऊ                 - 38.42%
बिलग्राम मल्लानवान  - 38.63%
बिलहौर                   - 37.61%
मिश्रिख                    - 40.63%
संडीला                    - 39.62%

----------------------------------------

11:30 am, 13 मई 2024
मिश्रिख में 11 बजे तक 27.03% मतदान
विधानसभावार मतदान
बालामऊ                  - 27.11%
बिलग्राम मल्लानवान    - 26.64%
बिलहौर                     - 25.26%
मिश्रिख                      - 28.50%
संडीला                     - 27.89%

----------------------------------------
10:30 am, 13 मई 2024
मिश्रिख में लोकसभा के बूथ संख्या 234 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। समाजवादी पार्टी ने की शिकायत।
----------------------------------------
09:33 am, 13 मई 2024
मिश्रिख में 09 बजे तक 12.92% मतदान
विधानसभावार मतदान
बालामऊ                 - 13.26%
बिलग्राम मल्लानवान  - 12.79%
बिलहौर                   -11.89%
मिश्रिख                    -13.79%
संडीला                    - 13.03%

----------------------------------------
09:27 am, 13 मई 2024
सीतापुर में मतदान जारी

----------------------------------------

Misrikh Loksabha Chunav : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए मिश्रिख (आरक्षित) लोकसभा सीट पर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जहां वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस सीट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 18,78,195 मतदाता हैं और 09 उम्मीदवार चुनावी रण में रहे। बता दें कि मिश्रिख लोकसभा सीट से फिर सीटिंग सांसद डॉ. अशोक कुमार रावत चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने सपा से संगीता राजवंशी हैं। संगीता रिश्ते में अशोक कुमार रावत की सलहज लगती हैं। सपा ने यहां 4 बार टिकट चेंज किए, इस वजह से भाजपा को इसे इश्यू बनाने का मौका भी मिल गया। उधर बसपा यहां से BR अहीरवार काे चुनाव लड़ा रही है। यहां सुबह सात बजे यहां मतदान शुरू हो चुका है। देखते रहें उत्तर प्रदेश टाइम्स में पल-पल की अपडेट।

वोटिंग के लिए 19,10,485 रजिस्टर्ड मतदाता रहे
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में कुल 2074 मतदेय स्थल बनाए गए थे। जहां रजिस्टर्ड मतदाताओं में 9,93,947 पुरुष, 8,84,199 महिलाएं और 49 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल रहे। यहां जिलाधिकारी को इस सीट का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मिश्रिख में क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। तीसरे चरण में आदर्श मतदेय स्थल, महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, युवा कर्मी मतदेय स्थल तथा दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6ः00 बजे तक उपस्थित रहेंगे, सभी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।

ये रहेगी व्यवस्था
इस सीट पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की व्यवस्था की रही। 99.25% मतदाताओं को मतदाता सूचना पत्रक पहले ही वितरित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, कि मिश्रिख सीट सहित सभी सीटों पर मतदान के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। मतदान प्रतिशत की जानकारी नियमित अंतराल पर दी जाएगी। वहीं मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डल्स से भी प्राप्त की जा सकती है। वहीं उम्मीदवारों को लेकर जनता ने कहा कि मतदाताओं की आकांक्षाओं को समझना और उन पर अमल करना निर्वाचित प्रतिनिधि का प्राथमिक कर्तव्य होना चाहिए।

Also Read