‘ताजमहल' की दीवार पर उगा पेड़ : अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कहा- भाजपा सरकार नहीं कर रही सही से देखरेख

UPT | Tajmahal

Sep 19, 2024 17:47

अखिलेश यादव के ट्वीट के अनुसार आगरा स्थित विश्व अजूबा  ‘ताजमहल' कई परेशानियों का सामना कर रहा है। जिससे ताजमहल की सुंदरता कम हो सकती है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि पर्यटकों की परेशानी ये है...

लखनऊ न्यूज़  : पर्यटन की दृष्टि से सबसे चर्चित और आकर्षित  ‘ताजमहल‘ की सुंदरता से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ‘ताजमहल‘ की दीवारों पर पौधे उगने लगे हैं, पेड़ों की जड़ें अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश  यादव ने भी ट्वीट कर चिंता जताई और बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा।

अखिलेश का ट्वीट
सपा नेता अखिलेश यादव ने  टाइम्स आफ इंडिया में  ‘ताजमहल‘ की स्थिति को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए लिखा- विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाला अजूबा ‘ताजमहल‘ के रखरखाव को लेकर भाजपा सरकार और उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं।
अखिलेश का सरकार से सवाल
अखिलेश यादव के ट्वीट के अनुसार आगरा स्थित विश्व अजूबा  ‘ताजमहल' कई परेशानियों का सामना कर रहा है। जिससे ताजमहल की सुंदरता कम हो सकती है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। ⁠सवाल ये है कि ताजमहल के रखरखाव के लिए जो करोड़ों का फंड आता है, वो कहां जाता है? सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं।


इन समस्याओं से जूझ रहा  ‘ताजमहल'
  • मुख्य गुम्बद पर लगे कलश की धातु में जंग लगने की आशंका है।
  • मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है।
  • ⁠गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़ें अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं।
  • ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है।
  • ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है।

Also Read