UP Lok Sabha Election 2024 : भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, कहा- देश में चार बीवियां और चालीस बच्चे...

UPT | साक्षी महाराज

Apr 18, 2024 10:21

उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच सांसद ने एक बार फिर...

Unnao News : उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच सांसद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिससे सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

‘चार बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे’
आपको बता दे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब चार बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे। दरअसल एक बार फिर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात दोहराई है। दरअसल बीजेपी ने इस बार फिर से साक्षी महाराज को उन्नाव सीट ही टिकट दिया है।

पुरानी फॉर्म में दिखें साक्षी महाराज
जिसके बाद वह अपने क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार और जनसभाएं कर रहे हैं। बीते बुधवार को भगवन्त नगर विधानसभा के बीघापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां वह अपनी पुरानी फॉर्म में दिखाई दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो दो काम करने के बाद ही बीच में आएंगे।

हम दो हमारे एक का कानून बनेगा- साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने आगे कहा कि हमारा एक बहुत जरूरी काम है, जो है देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना। अब हम दो हमारे दो नहीं बल्कि हम दो हमारे एक का कानून बनेगा। उन्होंने मंच से कहा कि अब देश में चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे। जमीन कम होती जा रही है और देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इसके आगे साक्षी महाराज ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम कहां रहेंगे, हम क्या खाएंगे और क्या पैदा करेंगे। बीजेपी सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना राष्ट्रीय हित में आवश्यक है।

Also Read