पौधरोपण जनभियान-2024 : नेपाल और सीमावर्ती राज्यों पर 'मित्र वन' बसाएगी यूपी सरकार

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jul 07, 2024 17:59

उत्तर प्रदेश सरकार पड़ोसी देश नेपाल और यूपी के सीमावर्ती राज्यों पर 'मित्र वन' बसाएगी है। वन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।

Short Highlights
  • मित्र वन की स्थापना के लिए स्थानों का चयन
  • पड़ोसी देश व राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करेगा वन विभाग
Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार पड़ोसी देश नेपाल और यूपी के सीमावर्ती राज्यों पर 'मित्र वन' बसाएगी। इसके लिए 35 वन प्रभागों द्वारा स्थानों का चयन कर लिया गया है। वन विभाग 35 करोड़ पौधरोपण के साथ ही हरीतिमा बढ़ाने के लिए पड़ोसी देश व राज्यों भी समन्वय स्थापित कर रहा है। यही नहीं, सीमाओं पर यूपी की जमीन में पौधरोपण के साथ ही वन विभाग दूसरे राज्यों के गणमान्यों को इस महाभियान से जोड़ेगा। 

35 सीमावर्ती राज्यों पर होगा पौधरोपण 
पौधरोपण जन अभियान के तहत यूपी के सीमावर्ती जनपदों में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम भी होगा। सीमावर्ती जनपदों से लगने वाले 35 जनपदों में भी इसकी तैयारी पुरजोर ढंग से की जा रही है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, इटावा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत व शामली में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी है। 

नेपाल के पास चलाया जाएगा पौधरोपण अभियान
वन विभाग 'मित्र वन' को बसाने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए सीमावर्ती राज्यों के साथ ही मित्र राष्ट्र नेपाल के पास भी पौधरोपण महाभियान चलाया जाएगा। वन विभाग इस बार नेपाल के बॉर्डर वाले सोनौली महराजगंज, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत समेत सभी जनपदों की सीमाओं पर भी 'मित्र वन' स्थापित करेगी। यहां पौधरोपण के दौरान न सिर्फ उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधि, बल्कि पड़ोसी देश से भी समन्वय स्थापित कर उन्हें इस कार्यक्रम से जोड़ने की पहल की जाएगी। 

मित्र वन की स्थापना के लिए निर्देश जारी 
प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने 35 वन प्रभागों द्वारा मित्र वन स्थापना के लिए स्थान का चयन करते हुए पड़ोसी देश नेपाल व सीमावर्ती राज्य के गणमान्य अतिथियों से कराए जाने वाले पौधरोपण के लिए पौध प्रजातियों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने पौध प्रजाति के चयन में पड़ोसी देश और राज्य के वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी राय प्राप्त करने और पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर इसकी सूचना वन मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर को उपलब्ध कराने को कहा है। मित्र वन के साथ ही वृक्षारोपण जनभियान 2024 के अन्तर्गत उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में शक्ति वन, युवा वन, बाल वन जैसे विशिष्ट वनों की स्थापना के भी निर्देश दिए गए हैं। 

मित्र वन स्थापना की तैयारी पूरी 
अपर मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार 'मित्र वन' की स्थापना की जाएगी। यूपी से सटे बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत सभी राज्यों के आसपास मित्र वन स्थापित होंगे। इसके लिए विभाग ने सारी तैयारी भी कर ली है। 

Also Read