Lucknow news: यूपी पुलिस की कार्रवाई: 63 गैर लाइसेंसी शस्त्र, 65 कारतूस और बम बरामद

UPT | असलहों की प्रतिकात्मक तस्वीर

May 10, 2024 14:55

सघन जॉच के लिए 464 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1728 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित। अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये गये, 4705 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराये गये।

  लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 मार्च 2024 से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। यूपी में सघन जॉच के लिए 464 अंतर्राजजीय चेक पोस्ट और 1728 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से अब तक पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये गये। 4705 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये गये। इसी प्रकार शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 27,20,387 लोगों को पाबन्द किये जाने के लिए नोटिस प्रेषित किये गये है, जिनमें से 24,48,726 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा 9059 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 9149 कारतूस, 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक व 522 बम बरामद कर सीज किये गये।    पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 4016 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 173 केन्द्रों को सीज किया गया। 09 मई, 2024 को पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 01 लाइसेंसी शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर जमा कराया गया। सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 32,124 लोगों को पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस के 63 शस्त्र, 65 कारतूस व 08 बम बरामद कर सीज किये गये। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 38 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 01 केन्द्र को सीज किया गया।

Also Read