UP Weather Update : यूपी में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, IMD ने बताया आज का हाल

UPT | UP Weather News

Jul 16, 2024 10:09

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की बारिश हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कई जिलों में मानसून रूठ गया है। जहां पर लोगों का गर्मी और उमस के कारण...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की बारिश हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कई जिलों में मानसून रूठ गया है। जहां पर लोगों का गर्मी और उमस के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद सावन के महीने में जब तेज बारिश की संभावनाएं हैं।


इन जिलों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। वहीं वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज मुफ़्फ़रनगर, सीतापुर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली जैसे शहरों में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाराबंकी, बहराइच, गाजियाबाद जैसे जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं इन जिलों में तेज हवाओं का दौर भी देखा जा सकता है।

यहां रहेगी उमस भरी गर्मी
आज लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, और चंदौली शहरों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, और धूप खिली रहने की संभावना है। यह सूचना मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। हालांकि, बुधवार (17 जुलाई) से इन शहरों में बादल छाएंगे और बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बाढ़ से परेशान लोग
यूपी में बारिश के बाद अब बाढ़ के हालात भी उभर रहे हैं। गोरखपुर जिले में राप्ती नदी का स्तर अत्यधिक उफान पर है, जिसके कारण वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सरकारी स्रोतों के अनुसार इस समय गोरखपुर में कई इलाकों में पानी की बहाव से लोगों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। अयोध्या में भी सरयू नदी ने विकराल रूप ले लिया है। नदी का स्तर बहुत ऊंचा हो गया है और कई इलाकों में पानी के बहाव से लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वाराणसी में भी गंगा नदी का पानी धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। यहां के निवासियों के लिए भी स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि गंगा का ये अचानक बढ़ना उनके लिए खतरा संकेत कर सकता है। स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षित इलाकों में लोगों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

Also Read