BJP Candidates List : पश्चिम की इन सीटों पर संशय बरकरार, कैराना और मुजफ्फरनगर में मिलेगा भाजपा को रालोद के गठबंधन का लाभ

UPT | मेरठ और गाजियाबाद भाजपा के लिए हॉट सीट है।

Mar 03, 2024 08:48

मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद सीट पर सस्पेंस बरकरार है। इन लोकसभा सीटों पर अभी पेंच फंसा हुआ है। मेरठ और गाजियाबाद भाजपा के लिए हॉट सीट है। जबकि बिजनौर को रालोद के खाते में बताया जा रहा है।   

Short Highlights
  • नोएडा से महेश शर्मा और बुलंदशहर से भोला सिंह रिपीट टिकट 
  • डॉ. संजीव बालियान तीसरी बार मुजफ्फरनगर से टिकट पाने में कामयाब
  • मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद सीट पर सस्पेंस अभी बरकरार
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस पहली सूची में 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। बात यूपी के पश्चिम क्षेत्र की लोकसभा सीटों की करें तो भाजपा ने नोएडा, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, कैराना, रामपुर और मथुरा से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं। इनमें भाजपा ने अधिकांश सीटों पर अपने सांसदों को रिपीट टिकट दिया है। लेकिन अभी मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद सीट पर सस्पेंस बरकरार है। इन लोकसभा सीटों पर अभी पेंच फंसा हुआ है। मेरठ और गाजियाबाद भाजपा के लिए हॉट सीट है। जबकि बिजनौर को रालोद के खाते में बताया जा रहा है।   

पहली सूची में 65 की उम्र वालों को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी 
भाजपा ने अपनी पहली सूची में 65 साल की उम्र वालों को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की 195 प्रत्याशियों की जारी सूची में 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैंं। भाजपा के इस रूख को देखते हुए लग रहा है कि बाकी सीटों पर भी भाजपा युवा उम्मीदवार को तरजीह देगी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि जल्द ही अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे। 

बा​लियान तीसरी बार तो महेश शर्मा दूसरी बार मैदान में 
भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से टिकट का एलान कर दिया है। इससे उनका लोकसभा चुनाव लड़ना तय है। बालियान को मुजफ्फरनगर से तीसरी बार और गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा को दूसरी बार भाजपा ने मैदान में उतारा है। डॉ. संजीव बालियान को पहली बार भाजपा ने 2014 में टिकट दिया था। इस चुनाव में बालियान ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 में संजीव बालियान ने रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। इसी कारण उनको केंद्र में मंत्री बनाया गया था।

कैराना से सपा ने नाहिद हसन की बेटी इकरा हसन को टिकट दिया
इस बार रालोद से गठबंधन होने के बाद मुजफ्फरनगर सीट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन भाजपा ने आज प्रत्याशियों की सूची में बालियान को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कैराना लोकसभा सीट से प्रदीप चौधरी को दूसरी बार मैदान में उतारा है। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने 2019 लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन को हराया था। इस कारण से भाजपा ने प्रदीप चौधरी पर दूसरी बार विश्वास जताया है। वहीं कैराना और मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा को रालोद गठबंधन का लाभ मिलेगा। कैराना से सपा ने नाहिद हसन की बेटी इकरा हसन को टिकट दिया है। भाजपा के प्रदीप चौधरी नुकुड़ और गंगोह विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। 

Also Read