Bulandshahr News : महिलाओं पर अभ्रद दिप्पणी मामले में फंसीं अभिनेत्री कंगना रानौत, नोटिस जारी

UPT | Actress Kangana Ranaut

Sep 21, 2024 00:17

हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत बुरी फंसी....

Bulandshahr News : हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत बुरी फंसी हुई नजर आ रही हैं। किसान आंदोलन और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में बुलंदशहर न्यायालय में कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। अपर सिविल जज प्रवर खंड-2/ एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अर्जुन सिंह के उन्हें 25 अक्टूबर को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। 



एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया याचिक
वकील संजय शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डिबाई के मोहल्ला नमक मंडी निवासी गजेन्द्र शर्मा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर किया है। दायर याचिका कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसानों ने 13 माह तक धरना दिया था। इस दौरान किसान नेता गजेंद्र शर्मा भी किसानों के साथ गाजीपुर बार्डर पर धरने पर बैठे थे। 

किसान और महिलाओं पर कई विवादित बयान 
धरने के दौरान सांसद बनने से पहले फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों पर कई विवादित बयान दिए। हिमाचल के मंडी लोकसभा से सांसद बनने के बाद भी कंगना रनौत ने किसान और महिलाओं पर कई विवादित बयान दिए हैं। इसी को लेकर गजेंद्र शर्मा ने एमपी-एमएलए न्यायालय में 19 सितंबर को बाद दायर किया। 20 सितंबर को न्यायालय ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत को 25 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

Also Read