दिग्गज जाट नेता किरणपाल सिंह का निधन : जेपी से लेकर मुलायम तक सबके खास, पांच बार के विधायक और मंत्री रहे, कविता हत्याकांड से आए थे सुर्खियों में

फ़ाइल फोटो | पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरण पाल सिंह।

Oct 21, 2024 19:21

कविता कांड ने यूपी में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। इस मामले में प्रदेश के खाद्य संसाधन मंत्री बाबू लाल को इस्तीफा देना पड़ा था।

Short Highlights
  • बुलंदशहर की अगौता सीट से पांच बार बने थे विधायक 
  • मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था पूर्व मंत्री का इलाज
  • कविता हत्याकांड से हिल गई थी तत्कालीन प्रदेश सरकार  
Bulandshahr News : बुलंदशहर के अगौता विधानसभा सीट से पांच बार विधायक बने पूर्व मंत्री किरणपाल का मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व मंत्री किरणपाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री किरणपाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री किरणपाल कविता हत्याकांड से सुर्खियों में आए थे। बताया जाता है कि कविता की पूर्व मंत्री से भी काफी नजदीकियां थी। 

जाट समाज को भी काफी क्षति पहुंची
पश्चिम यूपी के कद्दावर जाट नेता व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरणपाल सिंह के निधन से जाट समाज को भी काफी क्षति पहुंची है। जाट समाज के खाप चौधरियों और नेताओं ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है। किरण पाल सिंह पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका मेरठ के एक अस्पताल में आज सोमवार सुबह साढ़े दस बजे निधन हो गया। प्रोफेसर किरण पाल सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल में सचिव थे।

मुलायम सिंह यादव ने उन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री बनाया
उन्होंने 2021 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया था। किरणपाल 2020 में सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। किरणपाल सिंह कभी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। समाजवादी सरकार में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री बनाया था।

किरणपाल सिंह लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंदोलन की उपज
प्रोफेसर किरणपाल सिंह 1980 में पहली बार अगौता विधानसभा सीट से विधायक बने थे। किरणपाल सिंह लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंदोलन की उपज और चौधरी चरण सिंह के कट्टर अनुयायी इस सीट से वह पांच पर विधायक चुने गए। किरण पाल सिंह मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 

कविता हत्याकांड में प्रदेश सरकार तक हिल गई
किरणपाल का नाम साल 2006 में मेरठ के सबसे चर्चित कविता हत्याकांड में सामने आया था। कविता हत्याकांड में प्रदेश सरकार तक हिल गई थी। सत्ता केे गलियारें में कविता हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा था। कविता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने किरणपाल सिंह से पूछताछ की थी।

खाद्य संसाधन मंत्री बाबू लाल को इस्तीफा देना पड़ा
कविता कांड ने यूपी में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। इस मामले में प्रदेश के खाद्य संसाधन मंत्री बाबू लाल को इस्तीफा देना पड़ा था। किरणपाल के पार्थिव शरीर को मेरठ से बुलंदशहर ले जाया जाएगा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी विमला हैं। बड़ी बेटी वासु चौधरी जज हैं और छोटी बेटी शुभम चौधरी डॉक्टर हैं। 

Also Read