Meerut News : मेरठ में दलित किशोरी को घर से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत खराब

UPT | दलित समाज की किशोरी को मुस्लिम युवकों ने अगवा कर लिया

Sep 02, 2024 17:29

घटना का पता चलने के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभी ​तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

Short Highlights
  • सामूहिक दुष्कर्म के बाद जंगल में फेंककर हुए फरार 
  • परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया 
  • मुस्लिम समाज के युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप
Meerut Crime News : मेरठ के फलावदा क्षेत्र के गांव में दलित समाज की किशोरी को मुस्लिम युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को जंगल में फेंककर फरार हो गए। किशोरी बदहवास हालात में लोईया गांव के जंगल में पड़ी रही। राह चलते युवक ने किशोरी को देखा तो उसकी मदद की। जिसके बाद बदहवास किशोरी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को अपहरण की सूचना देने के बाद मुकदमा नहीं किया था।

पुलिस पर घटना को छिपाने का आरोप 
पीड़ित किशोरी के मिलने के बाद मुस्लिम ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को छिपाने में लगी है। घटना का पता चलने के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभी ​तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। सामूहिक दुष्कर्म का मामला फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर दलित समाज की 15 वर्षीय किशोरी को मुस्लिम समाज के युवक परेशान कर रहे थे। परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने किशोरी को उसके मामा के घर दिल्ली भेज दिया।

किशोरी मामा के पास से अपने घर आ गई थी
बताया जाता है कि गुरुवार को किशोरी मामा के पास से अपने घर आ गई थी। दोपहर के समय घर पर आए गांव के समीर पुत्र सलीम अपने भाई राजा एवं साथी समीर निवासी नंगला हरेरू और अन्य युवक परिवार को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को अपने साथ उठाकर ले गए। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसके बाद आरोपियों के परिजनों से संपर्क कर किशोरी की बरामदगी में लगे रहे। शुक्रवार की शाम किशोरी दौराला थाने के लोईया गांव के जंगल में बदहवास हालत में पड़ी मिली।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद जंगल में फेंक गए 
आरोप है कि सभी ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जंगल में फेंक दिया। शुक्रवार को भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्योंकि गांव के मुस्लिम प्रधान की शह पर पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। शनिवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारी और दलित समाज के लोगों पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने दबाव में आकर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

Also Read