Meerut News : मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, डॉक्टर पर रिंच से हमला, सिर में आए 20 टांके, डॉक्टरों का हंगामा

UPT | मे​रठ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टरों के इंतजार में बैठे मरीज।

Oct 01, 2024 09:44

विराेध में जूनियर डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमले का आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तब तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी।  

Short Highlights
  • महिला की मौत के बाद डॉक्टर और तीमारदार में भिड़ंत
  • मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों ने ठप कर दी स्वास्थ्य सेवाएं 
  • हमले के बाद से आरोपी तिमारदार हुआ मौके से फरार 
Meerut News : मे​रठ मेडिकल कॉलेज में एक महिला मरीज की मौत के बाद उसके साथ आए तीमारदार ने जूनियर डॉक्टर मनीष के सिर पर रिंच से हमला किया। जिससे डॉक्टर का सिर फट गया और उसको बीस टॉके आए हैं। विराेध में जूनियर डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमले का आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तब तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी।  

जूनियर डॉक्टर का ऑक्सीजन सिलिंडर खोलने वाली रिंच मारकर सिर फोड़ दिया
घटना मेडिकल कॉलेज में देर रात की है। महिला मरीज की मौत के बाद गुस्साए तीमारदार ने जूनियर डॉक्टर का ऑक्सीजन सिलिंडर खोलने वाली रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे डॉक्टर के सिर में बीस टांके आए हैं। हमले के बाद आरोपी फरार है। गुस्साएं जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा-नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी। डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया है। पुलिस ने डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक हंगामा जारी रहा।

जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मनीष के साथ गालीगलौज की
जिला अस्पताल में भर्ती मवाना के गांव भैंसा निवासी कविता की हालत बिगड़ने पर सोमवार रात उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। परिजन एंबुलेंस में लेकर उसे मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंचे। बताया जाता है कि इमरजेंसी में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। मृतक कविता के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मनीष के साथ गालीगलौज की। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और आरोपियों ने डॉक्टर का सिर फोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से मारपीट की जानकारी है। डॉक्टर की तहरीर पर महिला के पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द उनकी गिरफ्तार की जाएगी।

Also Read