नोएडा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी : उपचुनाव को लेकर बोले- मजबूती के साथ भाजपा तैयार

UPT | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Sep 29, 2024 18:57

भाजपा ने एक विशेष आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 114वें एपिसोड को सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए...

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उपचुनाव लड़ा जाएगा। नोएडा के सेक्टर-71 कम्युनिटी सेंटर में पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उपचुनाव के लिए भाजपा मजबूती के साथ तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 114वें एपिसोड को सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। यह कार्यक्रम नोएडा के सभी मंडलों और बूथों पर आयोजित किया गया।

मन की बात के दस साल पूरे
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 'मन की बात' के दस साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर एपिसोड के साथ नई कहानियां और नए कीर्तिमान जुड़ते गए हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे नदी बचाओ अभियान की सराहना की और 'क्रिएट इन इंडिया' पहल के बारे में बताया।



सदस्यता अभियान में नोएडा अव्वल
भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान के लिए कई सेक्टरों का दौरा किया। गेजा गांव में उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की और भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को समान अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि यहां एक लाख से अधिक नए सदस्य जोड़े गए हैं, जिससे नोएडा प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद नेता सेक्टर-110 के केंद्रीय विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों और RWA पदाधिकारियों से मुलाकात की।

ये रहे मौजूद 
इस दौरान महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, निर्मल सिंह, तन्मय शंकर, वेद प्रकाश त्यागी, राहुल चौहान, सुचित्रा कक्कड़, उमेश यादव, विवेक मिश्रा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, बीएल सिंह, पंकज झा, कल्लू सिंह, डिम्पल आनंद, शारदा चतुर्वेदी, रवि प्रधान, विपिन सिंह प्रमोद बहल, सरफराज अली, प्रवेश आलम, प्रदीप जाटव, परमिंदर बैरागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read