नोएडा से बड़ी खबर : आरएलडी नेता सोमेंद्र अवाना के घर फायरिंग, आरोपी फरार

UPT | symbolic image

Oct 16, 2024 23:49

नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेता सोमेंद्र अवाना के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। यह घटना थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत निठारी इलाके में हुई...

Noida News : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेता सोमेंद्र अवाना के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। यह घटना थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत निठारी इलाके में हुई। नोएडा पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतज़ार किया जा रहा है।

पुलिस ने की घेराबंदी कर छानबीन शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Also Read