World Blood Donation Day : रक्तदान से बचेगी तीन लोगों की जान, शरीर को मिलेंगे ये पांच लाभ

UPT | विश्व रक्तदान दिवस

Jun 15, 2024 01:28

चिकित्सक साल में दो बार रक्तदान करने की सलाह देते हैं। रक्तदान से शरीर भी स्वास्थ्य बना रहता है और बीमारियों के खतरे कम होते हैं।

Short Highlights
  • आज विश्व रक्तदान दिवस शहर में लगाए गए रक्तदान कैंप
  • एक बार के रक्तदान से तीन लोगों की बच सकती है जान
  • रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा होता है 88 प्रतिशत कम 
     
Ghaziabad News : आज विश्व रक्तदान दिवस है। एक बाद में रक्तदान करने से कम से कम तीन लोगों की जान बच सकती है। वहीं इसका लाभ शरीर को भी मिलता है। चिकित्सक साल में दो बार रक्तदान करने की सलाह देते हैं। रक्तदान से शरीर भी स्वास्थ्य बना रहता है और बीमारियों के खतरे कम होते हैं। 

रक्तदान के ये फायदे जो लोग नहीं जानते 
बहुतों के पास दिन में इतना समय नहीं होता कि वो सब कुछ कर सकें। बहुत से लोग रक्तदान करने के लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन यह गलत है। रक्तदान करने के कई फायदे हैं। जिनके बारे में शायद पता न हो...। रक्तदान करने के निम्न फायदे हैं जो रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

दिल कहेगा धन्यवाद 
डॉ. अरूणिमा पांडे के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रक्तदान करने से आपके रक्त का गाढ़ापन कम हो जाता है। जिससे यह शरीर में आसानी से प्रवाहित होता है। जो हृदय तक तेज़ी से पहुँच सकता है। अध्ययन में पाया गया कि रक्तदान करने वाले लोगों को दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 88 प्रतिशत कम होता है। 

करिए रक्तदान जिम को कहें टाटा बायबाय 
एक अध्ययन में पाया गया कि एक यूनिट रक्तदान करने से 600 से 650 कैलोरी बर्न होती है। जब शरीर हटाए गए लाल रक्त कोशिकाओं को बदलने के लिए ऊर्जा खर्च करता है तो कैलोरी बर्न होती है। रक्तदान हालांकि वजन घटाने की योजना का हिस्सा नहीं है। लेकिन रक्तदान करने से शरीर चुस्त और दुरूस्त होता है। इससे शरीर की चर्बी कम होती है और जिम में जाने से छुटकारा मिल सकता है। 

किसी का जीवन बचाकर बड़े समुदाय का हिस्सा बने 
कई रक्तदान केंद्र उन रक्त दानदाताओं पर गर्व करते हैं। जो लोग अक्सर दान करते हैं। इससे कई बीमार लोगों की मदद की जा सकती है। इससे अक्सर अपने साथी रक्त दाताओं के साथ दोस्ती बनती है। जो सभी जीवन बचाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, कई रक्तदान केंद्रों में रेफरल कार्यक्रम होते हैं। जहाँ लोग दोस्तों और परिवार को दान करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

कैंसर के जोखिम को कम 
अध्ययन में पाया गया कि रक्तदान करने से लोगों के शरीर में आयरन की मात्रा कम होती है। लोगों को जिंदगी जीने के लिए आयरन की जरूरत होती है, लेकिन बहुत अधिक आयरन कैंसर की संभावना को बढ़ाता है। अध्ययन में पाया गया कि बार-बार रक्तदान करने वालों में लीवर, फेफड़े, कोलन, पेट और गले के कैंसर का जोखिम कम होता है। 

Also Read