Ghaziabad Weather News : गाजियाबाद में आज तेज बारिश के आसार, IMD ने दिया अपडेट

UPT | गाजियाबाद में मंगलवार की शाम से बदला मौसम का मिजाज।

Jun 27, 2024 02:35

पिछले दिनों हुई बारिश से हालांकि तापमान में कुछ कमी आई है। लेकिन वातावरण में उमस अभी भी बरकरार है। उमस के कारण 38 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी लोग महसूस कर रहे हैं। 

Short Highlights
  • शाम से आसमान में काले बादलों का डेरा 
  • बारिश से उमस कम होने के आसार 
  • एक सप्ताह तक लगातार बारिश की संभावना 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आज तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी के जारी अपडेट के मुताबिक आने वाले सात दिन लगातार हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं उमस से भी छुटकारा मिलेगा। पिछले दिनों हुई बारिश से हालांकि तापमान में कुछ कमी आई है। लेकिन वातावरण में उमस अभी भी बरकरार है। उमस के कारण 38 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी लोग महसूस कर रहे हैं। 

लोगों को आज राहत की उम्मीद
भीषण गर्मी और उमसर से झुलस रहे गाजियाबाद के लोगों को आज राहत की उम्मीद है। आज मानसून की एंट्री उत्तर प्रदेश में हो रही है। जिससे गाजियाबाद सहित एनसीआर के जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, एनसीआर भारी बारिश होने का अलर्ट है। बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आएगी और गर्मी का सितम भी कम होगा। 

40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
बारिश के दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर के अलग-अलग जिलों में बारिश होती रहेगी। इसके साथ आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। सप्ताह भर अधिकांशतः पूर्वी हवा चलने और औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 

Also Read