ट्रेड शो में शनिवार को उमड़ी भीड़ : जल जीवन मिशन की दर्शकों ने ली जानकारी, लोकगीत से भी बढ़ाई गई जागरूकता

UPT | ट्रेड शो में शनिवार को उमड़ी भीड़

Sep 28, 2024 20:40

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्रालय का स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल के प्रवेश द्वार पर नल से जल की आकृति के साथ दर्शक सेल्फी खींच रहे हैं, तो वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर लोकगीत की प्रस्तुति दी जा रही है।

Short Highlights
  • ट्रेड शो में शनिवार को उमड़ी भीड़
  • बुंदेलखंड की समस्या जानी
  • लोकगीत से भी बढ़ाई गई जागरूकता
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्रालय का स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल के प्रवेश द्वार पर नल से जल की आकृति के साथ दर्शक सेल्फी खींच रहे हैं, तो वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर लोकगीत की प्रस्तुति दी जा रही है। स्थानीय कलाकारों ने बताया कि जल जीवन मिशन की उपलब्धि को शब्दों में पिरोंकर दर्शकों के सम्मुख पेश किया जा रहा है।

बुंदेलखंड की समस्या को जाना
स्टॉल पर आने वाले दर्शकों को मंत्रालय के कार्यों की जानकारी जा रही है। दर्शकों को बताया गया कि पहले बुंदेलखंड में पीने के पानी की बहुत समस्या थी। लेकिन लगातार प्रयास से 95 प्रतिशत घरों तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। स्कूलों में जल आपूर्ति, सीएम आवास योजना, गौ आश्रय केंद्र सरीखी अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 



शनिवार को दिखी दर्शकों की भीड़
सिंचाई व जल संसाधन विभाग के स्टॉल पर भी शनिवार को दर्शकों की भीड़ दिखी। दरअसल कई लोग यूपी के बांध-बैराज और तटबंधों की जानकारी प्राप्त करना चाहते थे। स्टॉल में दर्शकों के लिए एक दर्जन एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। रिहंद बांध, भमगोडा बैराज, नरोरा बैराज, गिरजा बैराज, मध्य गंगा बैराज की तस्वीरें भी देखी जा सकती है। प्रदेश के 132 डैम, 20 बैराज, 523 तटबंध समेत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और बाढ़ से सुरक्षित किए जाने योग्य क्षेत्र के बारे में दर्शकों ने दिलचस्पी दिखाई।

Also Read