Ghaziabad News : पड़ोसी का झगड़ा देख रही महिलाओं पर भरभराकर गिरा छज्जा, 6 महिला और बच्चे मलबे में दबे

UPT | गाजियाबाद के लोनी में मकान का छज्जा गिरने से घायल महिला।

Oct 08, 2024 20:48

चमन विहार कॉलोनी में एक घर के बाहर झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होने पर शोर शराबा हुआ। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर झगड़े को देखने लगे।

Short Highlights
  • एक महिला की इलाज के दौरान मौत 
  • पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
  • अंकुर विहार थाना क्षेत्र के चमन विहार कॉलोनी का मामला 
Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम पड़ोस में हो रही लड़ाई देखना महिलाओं को भारी पड़ गया। मकान का छज्जा महिलाओं का बोझ नहीं सह सका और भरभराकर गिर गया। जिससे छह महिलाएं और दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

एक महिला की मौत हो गई
चींख पुकार मचने के बाद मलबे में दबी महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए लोग दौड़ पड़े। महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में हो रही लड़ाई देखने के लिए सभी पड़ोसी के मकान के छज्जे पर खड़े थे। उपचार के दौरान जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम शारदा देवी है। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

एक घर के बाहर झगड़ा हो रहा था
चमन विहार कॉलोनी में एक घर के बाहर झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होने पर शोर शराबा हुआ। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर झगड़े को देखने लगे। तभी पड़ोस में रहने वाली शारदा यादव, प्रीति तिवारी, सुषमा सिरोही, शहीदुनिशा, कृतिका और सौम्या पड़ोसी रईस और अनीश के घर के नीचे खड़े होकर झगड़ा देखने लगे। अचानक मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से यह सभी लोग मालपे में दब गए। तभी आसपास के लोगों ने मालवा हटाकर घायलों को बाहर निकलना शुरू किया। एक-एक कर लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शारदा यादव को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Also Read