Hapur News : कथा सुनने आए युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर मौत

UPT | युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंची पुलिस

Oct 08, 2024 11:17

कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच पंचवटी कॉलोनी निवासी एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hapur News :  थाना हाफिजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर बाईपास स्थित एक कॉलेज के पास कथावाचक प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच पंचवटी कॉलोनी निवासी एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला
थाना देहात क्षेत्र की कॉलोनी पंचवटी में सुंदर लाल शर्मा अपने बेटे योगेश शर्मा के साथ रहते हैं। बताया गया कि 7 साल पहले उनकी पत्नी सुनीता शर्मा का देहांत हो गया था, काफी वर्षों से उनका इकलौता बेटा योगेश शर्मा मानसिक बीमारी से ग्रस्त चल रहा है और उसका डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। सोमवार को वह अपने बेटे योगेश को लेकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए पहुंचे थे, जहां अचानक उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। योगेश की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में योगेश को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

क्या बोले अफसर?
बताया गया कि सुंदर लाल शर्मा का एक ही बेटा था। पत्नी का भी देहांत हो चुका है। इस घटना से परिजन में कोहराम मच गया। हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि युवक की अचानक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया परिजन किसी भी कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं।

Also Read