IMD Weather Forecast : सुबह की शुरूआत ठंडी हवा के साथ, जानें आज यूपी के मौसम का हाल

UPT | तापमान में कमी आने के संकेत

Sep 29, 2024 09:15

रविवार को दिन में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में इस समय तापमान में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। 

Short Highlights
  • मेरठ सहित आसपास के जिलों में तापमान में आएगी कमी
  • उत्तराखंड में हो रही बारिश का असर यूपी के जिलों पर 
  • आसमान में बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली 
IMD Weather Forecast : आज पश्चिमी उप्र के जिलों में दिन की शुरूआत ठंडी हवा के साथ हुई है। आज आसमान में बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली जारी रहेगी। रविवार को दिन में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में इस समय तापमान में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। 

मौसम अधिकांश जिलों में साफ रहने की संभावना
आज उप्र का मौसम अधिकांश जिलों में साफ रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। शनिवार को मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बागपत आदि जिलों में बूंदाबादी हुई। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा
आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। पहाड़ों पर बारिश और ठंडी हवाओं का असर यूपी पर भी पड़ रहा है। जिससे मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। आज दिन के तापमान मे हालांकि कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। लेकिन पश्चिमी उप्र के जिलों में हल्की बूंदाबादी से मौसम में परिवर्तन होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे ​एनसीआर में दिखाई दे रहा है। जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं।

रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास
अधिकांश जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिन के तापमान में भी स्थिरता बनी हुई है। दिन का तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के पास है। रात और दिन के तापमान में आने वाले दिनों में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। जिससे मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। 

एनसीआर के जिलों में एक्यूआई 100 के आसपास
हवा की गति तेज होने और मौसम में बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक कुछ सुधरा है। हालांकि अभी भी एनसीआर के जिलों में एक्यूआई 100 के आसपास है। जो कि सामान्य श्रेणी में ही माना जाएगा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में अभी और अधिक कमी आने की संभावना है। 
 

Also Read