महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

UPT | भाकियू संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर मेरठ के परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत।

Oct 06, 2024 19:08

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं।

Short Highlights
  • परतापुर थाने में चल रहे धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत
  • भाकियू संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हुआ हवन यज्ञ 
  • भाकियू किसानों ने परतापुर थाने में ही मनाई टिकैत की जयंती 
Meerut BKU Protest : मेरठ में परतापुर थाने में आज भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मेरठ पहुंचे और उन्होंने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सरकार से आरपार की लड़ाई का। इसके लिए तैयार रहें। बता दें गन्ना समिति चुनाव धांधली प्रकरण में चल रहे थाना परतापुर धरनास्थल पर सुबह हवन यज्ञ किया गया। जिसमे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज एक प्रतिनिधि मंडल भाकियू कार्यकर्ताओं का लखनऊ पंचायत में चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में शामिल हुए हैं। 

हाइवे पर पहुंची 700 टैक्टर ट्राली तो लगा भीषण जाम
थाना परतापुर पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में किसान और कार्यकर्ता 700 ट्रैक्टर लेकर उपस्थित हुए। इस दौरान हाइवे पर भीषण जाम लग गया। महापंचायत में अनेकों वक्ताओं ने अपने भाषण से पंचायत को संबोधित किया। जिसमें प्रमुख रूप जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने हर रूप से किसान हित की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया और सभी से सहयोग की अपील की। 

नरेश टिकैत ने सरकार को बताया खतरनाक
चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार को बड़ी खतरनाक बताते हुए किसानों के साथ हर हालत में खड़े रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वो स्वयं आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान पंचायत की अध्यक्षता मेजर चिंदोड़ी और रामभल गुर्जर की संयुक्त रूप से की। संचालन हर्ष चहल ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के निवेदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दोनों भूख हड़ताल कर रहे किसान बाबा विजयपाल घोपला और अरुण नारंगपुर की अधिकारियों की मौजूदगी में भूख हड़ताल समाप्त कराई। आंदोलन यथावत चलाने का आव्हान किया।

लंगर में दोपहर का भोजन किया
धरनास्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने चल रहे लंगर में दोपहर का भोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एक कमेटी ने धरना स्थल पर मौजूद अपर जिलाधिकारी वित्त सौर्यकांत त्रिपाठी , अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर कमल किशोर , एएसपी अत्रिंक्ष जैन , सीओ एलआईयू पूनम आदि अधिकारियों से वार्ता की।

धरनास्थल की कमेटी बनाई
कोई समाधान नहीं निकलने पर अधिकारियों के निवेदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने धरनास्थल की कमेटी बनाई। जिसमे सुरेंद्र मेजर , सनी प्रधान , हर्ष चहल, बबलू गुर्जर , वीरेंद्र, सत्यवीर सिंह , हरिओम त्यागी को जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। किसान समस्या का स्थाई समाधान निकलने तक आंदोलन करना चाहता हैं। 
 

Also Read