Meerut Weather Update : मेरठ में बारिश ने दी गर्मी से राहत, वेस्ट यूपी में चार दिन बारिश का अलर्ट

UPT | Meerut weather Update

Sep 05, 2024 09:14

मेरठ में जोरदार बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश के बाद भी जिले में अभी उमस बरकरार है। माैसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी चार दिन तक वेस्ट यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

Short Highlights
  • बुधवार को मेरठ सहित पश्चिम यूपी के जिलों में तेज बारिश 
  • आज गुरुवार को भी मेरठ में बारिश की संभावना 
  • बारिश से गर्मी हुई कम लेकिन वातावरण में उमस बरकरार 
Meerut Weather Update : बुधवार को मेरठ सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश हुई। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन मेरठ में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसके चलते शहर की हर सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया। 
मेरठ में जोरदार बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश के बाद भी जिले में अभी उमस बरकरार है। माैसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी चार दिन तक वेस्ट यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

उमस के चलते गर्मी का असर 
मेरठ का मौसम बदल रहा है। वातावरण में उमस के चलते गर्मी का है। आज गुरुवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बारिश कहीं-कहीं पर हो रही है। बुधवर को मेरठ में बारिश हुई। बुधवार को कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। बारिश से मौसम बदला है। बारिश से मौसम का मिजाज तो बदला लेकिन उमस बरकरार है। बुधवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी चार दिन तक वेस्ट यूपी के लगभग सभी जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं। सितंबर माह में औसत से अधिक बारिश की संभावना है। 

जुलाई माह में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश
हालांकि इस बार जुलाई में बारिश कम होने के चलते गर्मी का असर ज्यादा रहा था। यहीं कारण रहा था कि इस बार जुलाई माह में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस समय ला नीना का प्रभाव है। जिस कारण से अच्छी बारिश के आसार बने हैं। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले दो तीन सालों में बारिश का असर कम हुआ है। प्री मानसून बारिश तो जैसे गायब हो गई है। 
 

Also Read