पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से गाजियाबाद में कोहरा छाया हुआ है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध की संभावना है।
Short Highlights
वायु प्रदूषण से दिनों दिन खराब हो रहे हालात
आज और कल ठंड का आॅरेंज अलर्ट जारी किया
अभी तीन दिन गाजियाबाद में सताएगी कड़ाके की ठंड
Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में कोहरा ओर प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना बनी हुई है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से गाजियाबाद में कोहरा छाया हुआ है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी ने गाजियाबाद और एनसीआर में ठंड बढ़ा दी
पहाड़ों पर बर्फबारी ने गाजियाबाद और एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ कोहरे छाया हुआ है। कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी
गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गाजियाबाद में एक्यूआई 400 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसारए आज सुबह गाजियाबाद में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। इंदिरापुरम में एक्यूआई 390, लोनी में एक्यूआई 415 दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
अच्छी.खासी ठंड का अहसास हो रहा है
इस समय लोगों को अच्छी.खासी ठंड का अहसास हो रहा है। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुएए लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।