Meerut News : भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे जयंत, रालोद की एकजुटता से बीजेपी का उत्साह बढ़ा

UPT | भाजपा और रालोद गठबंधन।

Feb 28, 2024 12:54

राज्यसभा चुनाव में रालोद के विधायकों की एकजुटता से भाजपा को लोकसभा चुनाव में सियासी लाभ दिखाई दे रहा है। बता दें पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन के गरम नहीं होने…

Short Highlights
  • रालोद के सभी नौ विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया
  • रालोद विधायकों की एक जुटता जयंत की बड़ी सफलता मानी जा रही
  • पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन के गरम नहीं होने में भी रालोद की अहम भूमिका
Meerut News : पश्चिम यूपी में रालोद की एकजुटता से भाजपा का उत्साह बढ़ा है। वहीं इससे सपा को बड़ा झटका लगा है। जयंत चौधरी के निर्देश पर रालोद के सभी नौ विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया। जयंत राज्यसभा चुनाव में भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे हैं। अब दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा और योगी सरकार में रालोद की भागेदारी की संभावना जताई जा रही है। रालोद विधायको की एक जुटता जयंत की बड़ी सफलता मानी जा रही है। 

मतदान से पहले रालोद विधायकों के क्राॅस वोटिंग की चर्चा
मंगलवार को हुए मतदान से पहले राजनैतिक हलको में रालोद विधायकों के क्राॅस वोटिंग की चर्चा चल रही थी। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ विधायक जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने के फैसले से नाराज हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के समय रालोद और सपा का गठबंधन था। जिसमें आठ विधायक चुनाव जीते थे। खतौली सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा ने रालोद प्रत्याशी को समर्थन किया था। जिसमें रालोद ने भाजपा को हराकर ये उपचुनाव जीता था। इस तरह से प्रदेश में रालोद के कुल नौ विधायक हैं। 

सीटों के बंटवारे को लेकर सपा से गहराया मतभेद 
लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर सपा के साथ रालोद के मतभेद गहरे हुए तो दोनों के रास्ते अलग-अलग होने लगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद रालोद का रूख अचानक से काफी बदल गया। एनडीए में शामिल होने की औपचारिक घोषणा से पहले ही रालोद ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा की मदद कर अपने इरादे जता दिए हैं। 

पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन के गरम नहीं होने में भी रालोद की अहम भूमिका
सूत्रों के मुताबिक भाजपा और रालोद के बीच लोकसभा सीटों को लेकर बातचीत हो चुकी है। अब इसकी घोषणा मात्र बाकी है। वहीं योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने के मुददे पर रालोद सहमत है। रालोद को यूपी में एक मंत्री पद और लोकसभा में तीन सीटें दी जा सकती है। राज्यसभा चुनाव में रालोद के विधायकों की एकजुटता से भाजपा को लोकसभा चुनाव में सियासी लाभ दिखाई दे रहा है। बता दें पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन के गरम नहीं होने में भी रालोद की अहम भूमिका रही है। पिछली बाद पंजाब के साथ ही पश्चिम यूपी के किसान भी एमएसपी मुददे पर आंदोलित थे। 

Also Read