Mirzapur News : मछली की जगह जाल में फंसा 8 फीट का अजगर, मछली पालक जाल फेंककर भागा, जानें फिर क्या हुआ

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 11, 2024 20:53

गांव के तीर्थराज सिंह मछली  पालन का व्यापार करते हैं अपने तालाब में मछली पकड़ने के उद्देश्य से तालाब में जाल बिछाया था, अचानक जाल में हलचल होने पर मछली पालक जाल को तालाब से खींचने लगा। जाल में 8 फीट लंबा अजगर फंसा देख…

Mirzapur News : मछली पकड़ने वाले जाल में 8 फीट लंबा अजगर फंस गया, तालाब में मछली पकड़ने के लिए मछली पालक तीर्थ राज सिंह ने तालाब में जाल बिछाया था। जाल निकालते समय जाल में अजगर फंसा देख जाल फेंक मछली पालक भाग गया, जाल में अजगर फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बुलाकर जाल में फंसे अजगर को बाहर निकालवाया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को बोरी में भरकर अजगर को जंगल में छोड़ा,मामला जिगना थाना क्षेत्र के बन्हैता गांव का है।

अजगर जाल में फंसा देख मछली पालक के होश उड़े
गांव के तीर्थराज सिंह मछली  पालन का व्यापार करते हैं अपने तालाब में मछली पकड़ने के उद्देश्य से तालाब में जाल बिछाया था, अचानक जाल में हलचल होने पर मछली पालक जाल को तालाब से खींचने लगा। जाल में 8 फीट लंबा अजगर फंसा देख तीर्थराज का होश उड़ गया।अजगर फंसने के बाद वहां सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को जाल से निकाल कर जंगल में छोड़ दिया।

अजगर देख जाल छोड़कर भागे लोग
जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जिगना थाना क्षेत्र के बन्हैता गांव के रहने वाले तीर्थराज सिंह तालाब में मछली पाल रखे हैं। आज मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे, जाल हिलने पर कुछ फंसने का संकेत मिलते ही जाल बाहर निकाला पर मछली की जगह लंबा तगड़ा अजगर देख जाल को तालाब पर छोड़ भाग गए। दरअसल मछलियों के शिकार के लिए 8 फीट लंबा अजगर तालाब में पहुंचा और जाल में फंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी अजगर जाल से नहीं निकल पाया था। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ अजगर को देखने के लिए मौके पर पहुंच गई। किसी ने वन विभाग टीम को फोन किया वन विभाग के कर्मचारी मौके पहुंचकर रेस्क्यू कर एक बोरे में अजगर को भरकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिए। 

अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के टीम के वाचर उमाशंकर मौर्य और विजय कुमार मौके पर पहुंचे, वन वाचर ने हिम्मत कर पहले मछली पकड़ने के जाल में फंसे अजगर को जाल सहित बाहर निकाला, इसके बाद जाल से अजगर को घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अजगर को एक बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से ले जाकर सुरक्षित कुसियरा जंगल में छोड़ दिया ।
ग्रामीण ने बताया कि बन्हैता गांव के एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला गया था, उसमें मछली की जगह अजगर फंस गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी उसे जंगल छोड़ने के लिए ले गए। विशालकाय अजगर देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

Also Read