Mirzapur News : पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ हुए एफआईआर से नाराजगी, भाजपाइयों ने लामबंद होकर किया थाने का घेराव

UPT | थाने का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता

Jun 08, 2024 03:23

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह पूरी तरीके से पुलिस की मनमानी तथा फर्जी मुकदमा है। भाजपा नेताओं द्वारा थाना अध्यक्ष लालगंज से बात कर पूरे घटनाक्रम…

Mirzapur News : जनपद मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव के पास हाईवे पर बीते दिनों अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लहगपुर गांव निवासी राजीव मौर्या की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह पटेल के अगुवाई में अनिल सिंह,पूर्व प्रमुख लालगंज जय सिंह महेंद्र गिरी धनंजय पाण्डेय समाजसेवी सुधीर सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता लालगंज थाने पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह पूरी तरीके से पुलिस की मनमानी तथा फर्जी मुकदमा है। भाजपा नेताओं द्वारा थाना अध्यक्ष लालगंज से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिया गया। थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसी के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तत्कालीन ऐसी पृष्ठियां निर्माण हो गई जिससे हमें मुकदमा दर्ज करना पड़ा। जल्द ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा कर इसका समाधान कर दिया जाएगा। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ भाजपा नेता लालबहादुर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का हमेशा सम्मान किया जाता है। अगर किसी भी कार्यकर्ता के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कर फंसाया जायेगा तो भाजपा के लोग चुप नहीं बैठेंगे। 

Also Read