Mirzapur News : अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, क्षेत्र में हड़कंप

UPT | मातम करते परिजन और लोग

Jul 18, 2024 18:17

आनन-फानन में परिजनों से फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हर्षित यादव उम्र 24 दिल्ली कॉलेज में बीटेक का…

Mirzapur News : मिर्जापुर में तीन लोगों का अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंदे से लटकता शव मिला है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पहली घटना कछवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के थाना वार्ड निवासी बीटेक के एक छात्र  का शव परेड वार्ड स्थित उसके ही मकान में फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में परिजन फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हर्षित यादव उम्र 24 दिल्ली कॉलेज में बीटेक का छात्र था। वह 20 दिन से घर पर ही था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है।

आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई
दूसरी घटना ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र का है जहां पर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली सुषमा साकेत 25 वर्ष ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गूढ़ थाना क्षेत्र के बहीगांव निवासिनी सुषमा साकेत आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर थी और ड्रमंडगंज बाजार निवासी महेश केसरी के मकान में किराए पर कमरा ले कर रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और जांच कर रही है। 

परशुरामपुर गांव में आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला एक व्यक्ति का शव
तीसरी घटना अदालहाट थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में आम के पेड़ में फंदे से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
बताया जाता है कि परशुरामपुर गांव निवासी कैलाश पटेल 45 वर्ष, रात में भोजन करने के बाद घर पर सोया था। सुबह 5 बजे ग्रामीण जब टहलने निकले तो देखा कि कैलाश के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ की टहनी से गमछे के सहारे शव लटकता हुआ दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच में जुटी है।

Also Read