Mirzapur News : पेपर लीक के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

UPT | पुतला फूंकते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता

Jun 21, 2024 18:16

पेपर लीक मामले को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने...

Mirzapur News : पेपर लीक मामले को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर के संकट मोचन तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर अपने आक्रोश का इजहार किया और जमकर नारेबाजी की।

छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर आउट होने से छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लग गया है। वैकेन्सी निकलने के बाद युवाओं मे जगी आस पेपर लिक होने से सब कुछ खत्म हो जा रहा है। नीट का पेपर लीक होने के बाद परीक्षार्थियों में जबरदस्त आक्रोश है। छात्रों का मानना है कि पेपर लीक होने से प्रतिभावान छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
उनके धन और समय की बर्बादी हो रही है । एक ही झटके में उनके अरमानों पर पानी फेर दिया जा रहा है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। कहा कि परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ बंद किया जाए। इस सरकार में जितने भी पेपर हो रहे हैं सब लिक हो जा रहे हैं।

Also Read