Sonbhadra News : 30 वर्षीय महिला की उसी के पट्टीदार ने की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

UPT | मौके पर पहुंची पुलिस

Sep 26, 2024 00:02

बुधवार को अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में संगीता यादव (30) की उसके ही पट्टीदार करोड़पति यादव ने कुल्हाड़ी से गले पर कई वार कर हत्या कर...

Sonbhadra News : बुधवार को अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में संगीता यादव (30) की उसके ही पट्टीदार करोड़पति यादव ने कुल्हाड़ी से गले पर कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी उसी कुल्हाड़ी से अपनी जान लेने का का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 

 

घटना स्थल पर पहुचे एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में 30 वर्षीय संगीता यादव की उसके ही पट्टीदार करोड़पति यादव द्वारा ही कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चला है। हत्या क्यों की गई, पता लगाया जा रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जारी है।

Also Read