Mirzapur News : नगर में परंपरागत तरीके से निकाला गया 700 वर्ष प्राचीन पंचमी भरत मिलाप, रोड लाइट से सजाया गया शहर

UPT | पंचमी भरत मिलाप का आयोजन।

Oct 22, 2024 19:13

700 वर्ष पूर्व से प्राचीन पंचमी का भारत मिलाप मिर्ज़ापुर नगर में परंपरागत तरीके से निकाला गया। पंचमी का भरत मिलाप के अवसर पर पूरे नगर रोड लाइट से सजाया...

Mirzapur News : 700 वर्ष पूर्व से प्राचीन पंचमी का भारत मिलाप मिर्ज़ापुर नगर में परंपरागत तरीके से निकाला गया। पंचमी का भरत मिलाप के अवसर पर पूरे नगर रोड लाइट से सजाया गया था। पंचायती भरत मिलाप चौबे टोला पुरानी दशमी  द्वारा 700 वर्ष से अधिक प्राचीन समय से पंचमी भरत मिलाप का आयोजन किया जा रहा है। भरत मिलाप में नगर में 21 सुंदर झांकियां निकाली गईं थी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा झांकियों को धार्मिक सनातनी तथ्यों से चुनकर चौकिया पर पात्र को सजाया गया था।



चौकिया को नगर भ्रमण के दौरान प्रमुख चौराहों पर चौकियां का सजीव प्रसारण भी किया जा रहा था। भारत मिलाप की चौकिया को देखने के लिए पूरी रात लोग अपने घरों के बाजू पर अपने दुकान के प्रतिष्ठानों पर भारत मिलाप का इंतजार करते हैं भरत विलाप की आखिरी चौकी राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न माता सीता और हनुमान की होती है जो जगह-जगह भगवान की रथ को रोक कर भक्ति आरती उतारने का कार्य करते हैं। 

इसे भी पढ़ें : Mirzapur News : पुलिस ने फ्लाइट वाले चोरों के गिरोह को पकड़ा, ऐसे देते थे घटना को अंजाम...

चौबे टोला पर समाप्त हुआ भरत मिलाप कार्यक्रम
यह भरत मिलाप चौबे टोला से शुरू होकर तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा, चिनिहवा ईनारा, डंकिनगंज, तेलिया गंज, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, गोसाईं टोला, बूढ़े नाथ, सत्ती रोड, त्रिमोहानि, पशरट्टा नाबालक का तबेला बसनई बाजार, सिटी कोतवाली रोड, घंटाघर, खजांची का चौराहा, आर्य कन्या रोड, गिरधर का चौराहा, बेलतर ड़कीनगंज और अंत में चौबे टोला पर समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें : Moradabad News : प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने जहर खाया, लेकिन भगवान ने भी नहीं सुनी...

लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
इस आयोजन में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और झांकियों का आनंद लिया। रामलीला का यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Also Read