मिर्जापुर न्यूज : होली के अवसर पर डीएम पहुंचे वृद्धा आश्रम, वृद्धजनों को वितरित किया मिष्ठान और कम्बल

UPT | डीएम प्रियंका निरंजन

Mar 24, 2024 23:22

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन रविवार को विन्ध्याचल वृद्धा आश्रम पहुंचीं। उन्होंने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों के साथ मिष्ठान गुझिया आदि वितरित कर सभी को...

Short Highlights
  • महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया
  • योगाभ्यास के लिए शेड बनवाया जाए : DM
     
Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन रविवार को विन्ध्याचल वृद्धा आश्रम पहुंचीं। उन्होंने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को मिष्ठान गुझिया आदि वितरित कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने सभी वृद्धजनो के साथ बैठकर होली पर्व की उपयोगिता, महत्वा पर चर्चा करते हुए सभी वृद्धजनों के अनुभवों को भी सुना। 

महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया
अपने बीच होली जैसे प्रमुख पर्व होली से पहले जिलाधिकारी को पाकर वृद्धजन भाव विभोर हो गए। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज के अभिभावक होते हैं। जिनकी उपयोगिता घर परिवार से लेकर समाज में आज भी बनी हुई हैं। उन्होने कहा कि वृद्धा ऑआश्रम में रह रहे वृद्धजनों को अपनो से अलग नही समझना चाहिए। उन्हें प्रत्येक पर्व और प्रत्येक अवसर पर सदैव याद करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 51 महिलाओं तथा 54 पुरुषों कुल 105 लोगों के पास जाकर उन्हें सहानुभूति पूर्वक कम्बल, गुझिया, अबीर, पुरुषों को कुर्ता पजामा, महिलाओं को साड़ी आदि का वितरण किया।

योगाभ्यास के लिए शेड बनवाया जाए
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धा आश्रम में योगाभ्यास के लिए एक शेड बनवाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से रूबरू होते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। 
 

Also Read