Mirzapur News : डीएम ने विन्ध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र का किया भ्रमण, कन्या को वितरित किया फल 

UPT | डीएम प्रियंका निरंजन

Apr 16, 2024 18:35

अष्टमी तिथि के अवसर पर डीएम प्रियंका निरंजन ने नवरात्र मेला विन्ध्याचल के मार्गो पर गरीब बच्चो और कन्याओं को जरूरत का सामान और फल वितरण किया। क्षेत्र का भ्रमण कर...

Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : अष्टमी तिथि के अवसर पर डीएम प्रियंका निरंजन ने नवरात्र मेला विन्ध्याचल के मार्गो पर गरीब बच्चो और कन्याओं को जरूरत का सामान और फल वितरण किया। क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल परिसर पर पहुंचकर कन्या व बच्चों को फल का वितरण किया।

कन्या व बच्चों को फल वितरण किया गया
डीएम प्रियंका निरंजन ने अष्टमी तिथि के अवसर पर विन्ध्याचल परिसर पर पहुंचकर कन्या व बच्चों को फल का वितरण किया। इस दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन मिलते ही श्रद्धालु निहाल हो गए। विंध्य धाम की गलियां मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओ से पटी रही। मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लंबी लगी रही।

 मां विंध्यवासिनी के जयकारे से गूंजी गलियां
वही दर्शन करने से पूर्व श्रद्धालु गंगा स्नान कर हाथों में प्रसाद एवं अन्य पूजा सामग्री लेकर लाइन में खड़े हो गए। मां विंध्यवासिनी के जयकारे से विंध्यधाम की गलियां गूजती रही। विंध्य धाम में दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिरों में दर्शन पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा किए।

Also Read