Mirzapur News : गड़बड़ा धाम में दर्शनार्थी की सोने की चेन कटने से विलाप करतीं महिलाएं, वीडियो वायरल

UPT | विलाप करतीं महिलाएं

Oct 14, 2024 18:03

 हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में सोमवार को दर्शन पूजन के लिए गई महिला दर्शनार्थी की सोने की चेन कटने तथा पीड़ित को जानकारी होने...

Mirzapur News : हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में सोमवार को दर्शन पूजन के लिए गई महिला दर्शनार्थी की सोने की चेन कटने तथा पीड़ित को जानकारी होने पर महिला द्वारा रोते हुए विलाप करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

शीतला माता का दर्शन पूजन करने गई थी महिला

प्रयागराज जनपद अंतर्गत कोरांव थाना क्षेत्र के हाटा सोनबरसा गांव निवासिनी महिला दर्शनार्थी संगीता पटेल पत्नी अनिल सोमवार सुबह गड़बड़ा धाम स्थित शीतला माता का दर्शन पूजन करने गई थी। मेला क्षेत्र में सक्रिय शातिर उचक्के ने महिला दर्शनार्थी के गले में पहनी हुई सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला दर्शनार्थी को चेन कटने की जानकारी होने पर महिला ने शोरगुल मचाने के साथ ही रोते हुए विलाप करने लगी, महिला के साथ चल रही अन्य महिलाएं भी विलाप करते हुए शीतला मां से चोर को सजा देने के बारे में कोसते हुए मेला क्षेत्र से जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी
वही इस संबंध में इलाकाई उप निरीक्षक श्यामलाल ने बताया कि महिला प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हटा सोनबरसा की रहने वाली है। मंदिर परिसर से लेकर समस्त जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के प्वाइंटों के रिकॉर्डिंग को चेक किया गया। जिसमें अंत तक महिला के गले में चैन दिखाई दे रहा है। महिला के परिजनों से बात किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है वही तीन सीसीटीवी खराब होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि अष्टमी के दिन सभी सीसीटीवी कैमरो को दुरुस्त कराने के साथ बड़ी एलसीडी लगवा दिया गया है।

Also Read