मिर्जापुर के व्यापारी नेताओं का दबदबा : शत्रुघ्न केसरी बने व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

UPT | शत्रुघ्न केसरी बने व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Jul 01, 2024 15:59

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 21वा प्रांतीय चुनाव लखनऊ में संपन्न हुआ। इसमें मिर्जापुर के व्यापारी नेताओं का दबदबा रहा। शहर के नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कछवा बाजार के अजय उपाध्याय को प्रांतीय मंत्री के रूप में चुना गया जबकि...

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 21वां प्रांतीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह चुनाव लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय, मोती नगर में शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों ने मिर्जापुर के लिए विशेष गौरव का क्षण प्रदान किया है। शहर के नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कछवा बाजार के अजय उपाध्याय को प्रांतीय मंत्री के रूप में चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह रही कि पड़री बाजार के अजय ओझा को प्रांतीय मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।  
 
लोगों ने दी बधाई
नवनिर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को व्यापार मंडल के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हार्दिक बधाइयां दी गईं। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिव मुंदड़ा वरिष्ठ महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी महामंत्री रामबाबू कसेरा प्रांतीय सदस्य उमाशंकर गुप्ता, ध्रुव कुमार ग्रवाल ,विनय सिंह, लतीफ अहमद, संजय गुप्ता ,कृष्ण कुमार अग्रहरी उपस्थित रहे।

Also Read