Mirzapur News : सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, किया पौघारोपण

UPT | जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता

Jul 01, 2024 23:49

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर...

Mirzapur News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता व कार्यकर्ता 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे। जिसमें पीडीए पेड़ के रूप में बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाए जा रहे हैं। 

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया पौधारोपण 
इस मौके पर वृक्षारोपण करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पीडीए पेड़ पौधारोपण के इस आंदोलन को हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाएंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव दीर्घायु पीडीए वृक्षारोपण हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कहा कि वृक्षारोपण हरियाली देने के साथ, पर्यावरण को शुद्ध भी रखता है। गरीब और किसान इसकी छाया में बैठकर आनंद महसूस करता है। इसीलिये हम लोग अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी संगठन समाजवादी पार्टी के संगठन का मुकाबला नहीं कर सकता है। समाजवादी पार्टा को मुलायम सिंह यादव ने बनाया है। 2012 में इस पार्टी की कमान अखिलेश यादव को सौंपी। अखिलेश यादव ने सारे कीर्तिमान तोड़कर सबसे ज्यादा सांसदों को लोकसभा में पहुंचाया।

भाजपा पर साधा निशाना
जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धन, दौलत और सरकारी मशीनरी की पूरी ताकत लगा ली। उसके बाद भी वह सपा को रोक नहीं सके। सपा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज गरीब, किसान और नौजवान को अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ हमारा गठबंधन इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। हम सबने मिलकर जैसे दिल्ली में बीजेपी को कमजोर किया है। आने वाले समय में उसी तरह उत्तर प्रदेश से भी भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

यह लोग रहे मौजूद
पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट मे अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने वालों में पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, आशीष यादव, रामजी मौर्य, मुन्नी यादव, झल्लू यादव, राज नारायण, निराला कॉल, दामोदर मौर्य, कौशिक कुमार कनौजिया, रामगोपाल, कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, ओम प्रकाश सोनकर, श्याम अचल यादव आदि शामिल थे। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीज को फल वितरण किया। 

Also Read