रिश्तों का कत्ल : सरेआम पंचायत के सामने देवर ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट

UPT | पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

Jun 20, 2024 19:40

देवर मनोज यादव का आरोप था की उनकी भाभी सोनी देवी का किसी गैर मर्द से नाजायज संबंध है। रात- रात भर मोबाइल से बात भी करती रहती है। उसका भाई ट्रक चालक है।

Sonbhadra News : जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कनछ ग्राम पंचायत के पकरी टोले में गुरुवार की सुबह भाभी के नाजायज संबध को लेकर चल रही पंचायत के समक्ष देवर ने क्रोध में आकर भाभी को कुल्हाड़ी से सिर पर वार मौत के घाट उतार दिया। घटना देख पंचायत भी बीच बचाव करके भाग खड़ी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच में जुट गयी है। 

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया की देवर मनोज यादव का आरोप था की उनकी भाभी सोनी देवी का किसी गैर मर्द से नाजायज संबंध है। रात- रात भर मोबाइल से बात भी करती रहती है। उसका भाई ट्रक चालक है। वह अक्सर बाहर रहता है, वह इस रिश्ते से काफी खफा था। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह पंचायत बुलाई गयी थी। पंचायत के दौरान भाभी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी इससे देवर मनोज यादव गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी भाभी सोनी देवी (30 वर्ष) पत्नी सतेंद्र यादव के सिर पर कई वार कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

कुछ समय बाद अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, सीओ सीटी चारू द्विवेदी मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि प्रेम संबध के विवाद में देवर मनोज यादव द्वारा कुल्हाड़ी से अपनी भाभी सोनी देवी की हत्या कर दी गई। पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read