Mirzapur News : कैबिनेट मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, जानें क्या दिए निर्देश...

UPT | बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल।

Sep 16, 2024 13:28

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के कैबिनेट मिनिस्टर आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोन ब्लॉक के ग्राम मवैया, हरसिंगपुर...

Mirzapur News : अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के कैबिनेट मिनिस्टर आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोन ब्लॉक के ग्राम मवैया, हरसिंगपुर  का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित क्षेत्रों को देखा व स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मंत्री ने दिए ये निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, विद्युत, प्रकाश, दवाओं आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे। कहीं कोई कमी न हो। मेडिकल टीम एक्टिव मोड में रहे। सांप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीव जन्तुओं के काटने पर उसके इलाज के लिए लगाए जाने वाले एन्टी स्नैक वेनम व अन्य मेडिसिन व पशुओं को दी जाने वाली दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

ये भी रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दुखरन सिंह, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच अशोक पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिकी सिंह, हर्षित पटेल, राहुल ओझा आदि उपस्थित रहे।

Also Read