Hapur News : शादी समारोह में दूल्हे का दुल्हन को किस करना पड़ा भारी, बिना दुल्हन के लौटी बारात

UPT | बिना दुल्हन के लौटी बारात

May 22, 2024 16:43

शादी समारोह के दौरान जयमाला पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस (Kiss) करने पर बवाल खड़ा हो गया, जयमाला पर ऐसी हरकत करने से दुल्हन ने भी शादी से …

Short Highlights
  • शादी समारोह में दूल्हे के द्वारा दुल्हन को किस करना पड़ा भारी
  • बिना दुल्हन के लौटी बारात
  • दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडें
Hapur News : जिले के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में शादी समारोह के दौरान जयमाला पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस (Kiss) करने पर बवाल खड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे भी चले। जयमाला पर ऐसी हरकत करने से दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। वहीं बिना दुल्हन के बारात को वापस लौटना पड़ा।

कई लोग हुए घायल
 मारपीट के दौरान करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उधर, दुल्हन के बिना ही बारात को लौटना पड़ा। पुलिस ने 6 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान भी कर कर दिया है।

क्या है पूरी घटना?
दरअसल, मोहल्ला अशोक नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो बेटियों की शादी थी। बड़ी बेटी की बारात मोहल्ला सुभाष नगर और छोटी बेटी की बारात मोहल्ला शिवनगर से आई थी। व्यक्ति की बड़ी बेटी की शादी पूरी धूमधाम से संपन्न हुई। इसके बाद छोटी बेटी की शादी का आयोजन चल रहा था। जयमाला के दौरान दुल्हन बनी छोटी बेटी को दूल्हे ने किस (Kiss) कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग आग-बबूला हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।हमले में पप्पू, पंकज, नरेश, रवि, पवन और अंकित घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। हमले में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या बोले अधिकारी?
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह मामले में अभिषेक, नरेश, शिवम, पप्पू, रवि और सलेखचंद के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read