Google Translate : गूगल ट्रांसलेट में बड़ा अपडेट, 110 नई भाषाओं का होगा सपोर्ट

UPT | गूगल ट्रांसलेट में नया अपडेट

Jun 28, 2024 18:47

गूगल ट्रांसलेट ने नया अपडेट जारी करने की घोषणा की है। यह अपडेट अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। गूगल ट्रांसलेट ने बताया कि 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी होगा...

Google Translate Update : गूगल ट्रांसलेट ने नया अपडेट जारी करने की घोषणा की है। यह अपडेट अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। गूगल ट्रांसलेट ने बताया कि 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी होगा। गूगल का अनुमान है कि यह विस्तार दुनिया भर में लगभग 614 मिलियन लोगों के लिए भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने में सहायक होगा।

110 नई भाषा जुड़ेंगी
अगर आप भी गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने घोषणा की है कि जल्द ही ट्रांसलेट में 110 नई भाषाओं का समर्थन शामिल होगा। वर्ष 2022 में गूगल ने 24 नई भाषाओं को ट्रांसलेट में जोड़ा था। इससे अब गूगल ट्रांसलेट में कुल 1,000 भाषाओं का समर्थन हो गया है। ये भाषाएं गूगल ट्रांसलेट में PaLM 2 लार्ज लैंग्वेज मॉडल के समर्थन के साथ जोड़ी गई हैं।



भारत की 7 नई भाषाएं
गूगल के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 50 करोड़ लोग गूगल ट्रांसलेशन का उपयोग कर रहे हैं। गूगल के अनुसार, Cantonese और Qʼeqchiʼ नई भाषाओं को 614 मिलियन लोग बोलते हैं। लगभग एक चौथाई नई भाषाएं अफ्रीकी हैं, जैसे कि फॉन, किकोंगो, लुओ, गा, स्वाति, वेंडा और वोलोफ। सूची में 7 नई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं, जैसे कि अवधी, बोडो, खासी, कोकबोरोक, मारवाड़ी, संताली और तुलु।

भाषाओं में बहुत अधिक विविधता
गूगल ने अपने ब्लॉग में बताया है कि भाषाओं में बहुत अधिक विविधता होती है। इसमें क्षेत्रीय विभिन्नताएं, बोलियां और विभिन्न वर्तनी मानक शामिल होते हैं। वास्तव में, कई भाषाओं का कोई एक स्थापित मानक नहीं होता है, इसलिए सही विविधता को चुन पाना असंभव है। हमारा दृष्टिकोण हर भाषा के सबसे अधिक उपयोगी रूपों को प्राथमिकता देने का है।

Also Read