उत्तराखंड जा रहे थे मुख्य चुनाव आयुक्त : अचानक करानी पड़ गई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या थी वजह

फ़ाइल फोटो | मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Oct 16, 2024 20:28

उत्तराखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी है। वह राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के साथ जा रहे थे।

Short Highlights
  • उत्तराखंड जा रहे थे मुख्य चुनाव आयुक्त
  • हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  • दूरस्थ इलाके का लेना था जायजा
New Delhi : उत्तराखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी है। वह राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के साथ जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही मौसम खराब हो गया। इस कारण उनके हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के साथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के मिलम क्षेत्र में जा रहे थे। उनके हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी। लेकिन अचानक मौसम काफी खराब हो गया। तब पायलट को मजबूरी में रालम क्षेत्र के एक खेत में हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा।


 
दूरस्थ इलाके का लेना था जायजा
राजीव कुमार को मिलम ग्लेशियर, नंदा देवी क्षेत्र और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ ही पाछू, मातोली और अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों से मुलाकात करनी थी। उन्होंने दूरस्थ इलाकों और दुर्गम क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को समझने के उद्देश्य से ये दौरा करने का फैसला किया था। लेकिन हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की वजह से उन्हें आज रात गांव में ही रुकना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने की मदद
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग के बाद आपदा प्रबंधन की टीम और स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए। क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर अधिकारियों की मदद की। बताया जा रहा है कि मौसम में सुधार होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी टीम को गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- स्मारक घोटाला : सेवानिवृत्त IAS अफसर मोहिन्दर सिंह आज ईडी दफ्तर में तलब, अब तक जारी हो चुकी है तीन नोटिस

यह भी पढ़ें- UP Assembly By Eection : मिल्कीपुर को लेकर अपनी याचिका वापस लेने हाईकोर्ट पहुंचे गोरखनाथ बाबा, अखिलेश यादव ने किया तंज

Also Read