प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा पर्चा : रोड शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, राहुल भी दिखे साथ

UPT | प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा पर्चा

Oct 23, 2024 13:00

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड की लोकसभा सीट से पर्चा भर दिया है। यहां वह स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचीं। पर्चा भरने के बाद प्रियंका ने एक रोड शो किया, जिसमें कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Short Highlights
  • प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा पर्चा
  • रोड शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
  • प्रियंका गांधी लड़ेंगी पहला चुनाव
     
  •  
New Delhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड की लोकसभा सीट से पर्चा भर दिया है। यहां वह स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचीं। पर्चा भरने के बाद प्रियंका ने एक रोड शो किया, जिसमें कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो में प्रियंका के साथ उनके भाई राहुल गांधी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि वायनाड की सीट राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी।

रोड शो में उमड़े समर्थक
रोड शो की शुरुआत कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से हुई। इस दौरान प्रिंयका के साथ भाई राहुत और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। रोड शो में प्रियंका के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों के हाथों में जो पोस्टर थे, उसमें वायनाडिंते प्रियांकरी लिखा हुआ था। इसका हिंदी में मतलब है- वायनाड की प्रिय। वायनाड से भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। नव्या लगातार ये कह रही हैं कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।



प्रियंका गांधी लड़ेंगी पहला चुनाव
प्रियंका गांधी पहली बार एक्टिव पॉलिटिक्स में आ रही हैं। ये उनका पहला चुनाव होगा। इसके पहले उनके कई बार चुनाव लड़ने की अटकले भर लगी थीं। प्रियंका गांधी के साथ-साथ नव्या हरिदास का भी ये पहला चुनाव ही है। 13 नवंबर को यहां वोट डाले जाएगा। वायनाड से एलडीएफ ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। उनकी तरफ से सत्यन मोकेरी को उतारा गया है।

राहुल जीत चुके हैं दो बार चुनाव
राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से पर्चा भरा था। हालांकि वह अमेठी हार गए थे, लेकिन वायनाड में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2024 में फिर से वायनाड से चुनाव लड़ा। इसके साथ ही उन्होंने रायबरेली की सीट
 से भी पर्चा भरा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दोनों सीटों से जीत मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस ने एलान किया था कि राहुल वायनाड की सीट छोड़ देंगे और वहां से प्रियंका को उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले हवा और जहरीली : यूपी में गाजियाबाद-नोएडा का सबसे बुरा हाल, मेरठ और हापुड़ में भी हालात चिंताजनक

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : गाड़ी में जिंदा जल गया प्रॉपर्टी डीलर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Also Read