IPC की जगह लेगा अब BNS : देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों के बारे में जानने के लिए डाउनलोड करें यह ऐप

UPT | Symbolic Photo

Jun 30, 2024 13:08

1860 से 2023 तक व्यवस्था अब जनता के लिए बदल रही है। देश में जब जनता के लिए , अच्छी कानून व्यवस्था के लिए बदलाव हो रहे हैं, तो लोगों को इसकी सही जानकारी मिले, इसके लिए एक मोबाइल ऐप बनाया गया है...

UPT News Desk : 1 जुलाई 2024 से देश के न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अब देश में ब्रिटिश समय से चली आ रही कानून व्यवस्था समाप्त होगी और नई भारतीय आत्मा की तीन कानून व्यवस्था लागू होगी। इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीआरपीसी) की जगह नागरिक सुरक्षा संहिता, और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होगा।


ये हैं बड़े बदलाव
कानून व्यवस्था में हो रहे बदलाव  सिर्फ नाम मात्र नहीं है, यह बदलाव बड़े बदलाव हैं। कई धाराएं हटाई और जोड़ी गई हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता CrPC को रिप्लेस कर रही है। इसमें अब 533 धाराएं रहेंगी। 160 धाराओं को बदल दिया गया है, 9 नई धाराएं जोड़ी गई हैं और 9 धाराओं को निरस्त किया गया है। भारतीय न्याय संहिता IPC को रिप्लेस कर रही है। इसमें पहले की 511 धाराओं के स्थान पर अब 356 धाराएं होंगी। 175 धाराओं में बदलाव किया गया है, 8 नई धाराएं जोड़ी गई हैं और 22 धाराओं को निरस्त किया गया है। भारतीय साक्ष्य विधेयक Evidence Act को रिप्लेस कर रही है। इसमें पहले की 167 के स्थान पर अब 170 धाराएं होंगी, 23 धाराओं में बदलाव किया गया है, 1 नई धारा जोड़ी गई है और 5 धाराएं निरस्त की गई हैं।  

एनसीआरबी मोबाइल ऐप
1860 से 2023 तक चली व्यवस्था अब जनता के लिए बदल रही है। देश में जब जनता के लिए, अच्छी कानून व्यवस्था के लिए बदलाव हो रहे हैं, तो लोगों को इसकी सही जानकारी मिले, इसके लिए एक मोबाइल ऐप बनाया गया है। इस मोबाइल ऐप में 1 जुलाई से लागू हो रहे तीनों कानूनों की जानकारी लोगों को मिल जाएगी। तीनों कानूनों की जानकारी के लिए जो मोबाइल ऐप बनाया गया है, उसका नाम 'एनसीआरबी संकलन ऑफ क्रिमिनल लॉ' है।  बता दें इस ऐप को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा लॉन्च किया गया है।

एनसीआईबी की अपील
नेशनल क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ( एनसीआईबी) ने अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों को इस मोबाइल ऐप की जानकारी देते हुए,इसे डाउनलोड करने की अपील की है।  एनसीआईबी ने कहा- समस्त मोबाइल धारकों को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा लॉन्च किया “NCRB Sankalan of Criminal Laws" नामक ऐप अपने मोबाइल में अवश्य रखना चाहिए। यह ऐप भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों का संकलन है। 
कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
बता दें सभी मोबाइल यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या  एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।  यह ऐप गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ एप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है।

क्यों जरूरी है यह ऐप
यह ऐप आम जनता, न्यायालय अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कानून के छात्रों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के लिए नए आपराधिक कानूनों के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी है। यह ऐप एक व्यापक गाइड के रूप में कार्य करता है जो एक ही स्थान पर नए आपराधिक कानूनों के बारे में पूरी जानकारी देता है। इसमें नए कानूनों के सभी अध्यायों और धाराओं को जोड़ने वाला एक इंडेक्स है। साथ ही अगर आप पुराने और नए कानूनों को साथ में पढ़ना चाहते हैं, तो अनुभागवार तुलना के लिए एक संबंधित चार्ट भी दिया गया है।
ऐप को कनेक्टिविटी की अनुपस्थिति में ऑफ़लाइन मोड में भी काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने उपयोगकर्ता के अनुकूल डिज़ाइन, व्यापक सामग्री और नवीन सुविधाओं के साथ, ऐप उपयोगकर्ताओं को नए कानूनों को प्रभावी ढंग से सीखने में सक्षम बनाता है।

Also Read