Holi 2024 Special : रंगों के त्योहार के लिए यहां आपकी बॉलीवुड प्लेलिस्ट है, आज भी इन गानों पर थिरकते हैं लोग

UPT | Bollywood Holi Playlist

Mar 23, 2024 09:00

बिना नाच गाने के होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली की बात हो और गाने की गुंज ना पड़े तो होली फीकी लगती है...

Holi Special 2024 : होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा । बिना नाच गाने के होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली की बात हो और गाने की गुंज ना पड़े तो होली फीकी लगती है। होली के त्यौहार के समय टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होली से जुड़ी फिल्में और वेबसीरीज की लिस्ट सामने आने लगती है। इस होली अगर आप सेलीब्रेशन मोड में हैं तो इन सुपहिट फिल्मों के गाने सुन सकते हैं। इस लिस्ट में आपको 90 के दशक से लेकर लेटेस्ट सभी गाने मिल जाएंगे। जिस पर गानों पर थिरकते हुए आप ये फेस्टिवल एन्जॉय कर सकते है।

होली हो और अमिताभ बच्चन के गाने की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। उसमे भी यदि बात करें की शोले फिल्म तो यह साल 1975 में आई बड़े पर्दे की सुपरहिट फिल्म रही थी। जिसका सुरूर आज भी लोगों में देखने को मिलता है। फिल्म का होली सीक्वेंस बेहद शानदार है। इस फिल्म का गाना 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' लोगों को खूब पसंद आता है। इस गाने में अमिताभ बच्चन , हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक साथ होली खेलते हैं। 
सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होली के त्योहार पर 'होली खेले रघुवीर आ अवध में' गाना न बजे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ये गाना है साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म बागबान का। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी नजर आए थे। इस फिल्म का ये गाना सुपरहिट है।
सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस लिस्ट में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना भी शामिल है। ये जवानी है दीवानी के होली वाले गाने ने फिल्म में जान डाल दी थी। इस फिल्म होली स्पेशल गाना था बलम पिचकारी। होली के दिन लोग अक्सर इस गाने पर डांस करते हैं। 
सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का गाना आज के यूथ के सिर चढ़ कर बोलता है। ये गाना है खेलन क्यों न आए तू होली ओ रसिया। इस गाने में फिल्म के लीड एक्टर्स का डांस खूब पसंद किया गया था। होली पर साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का गाना बजना भी मस्ट है। 
सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस लिस्ट में अक्षय कुमार और भूमि पेंडेकर की फिल्म टॉयलेट से गोरी तू लट्ठ मार भी शामिल है। इस गाने को भी होली पर सुनना लोग खूब पसंद करते हैं।
टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार होली मनाने के लिए भूमि पेडनेकर के गृहनगर जाते हैं, जब भूमि ने शौचालय न होने के कारण घर छोड़ दिया था। 
सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सिलसिला के गाने रंग बरसे के जिक्र के बिना होली अधूरी है , जिसमें अमिताभ बच्चन , जया बच्चन और रेखा ने अहम भूमिका निभाई थी। होली के दौरान अक्सर खुशी में ऊंचे स्वर में गाया जाने वाला यह गाना दरअसल अधूरी प्रेम कहानियों के बारे में है।
सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुझ पर एक एहसान करो, आओ होली खेलें" गाना अनु मलिक और सुनिधि चौहान की प्रतिष्ठित आवाज़ों द्वारा गाया गया, फिल्म वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम का यह उत्साहित ट्रैक होली में एक माहौल बनाने का काम करता है। जो सभी को मस्ती में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है।
सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरे जा रे हट नटखट फिल्म नवरंग का यह क्लासिक गाना होली की चंचल भावना को उसकी पूरी महिमा में मनाता है। अपनी मधुर रचना और भावपूर्ण गीत के साथ, यह आपकी होली प्लेलिस्ट में एकदम सही जोड़ है। इसे आशा भोसले, महेंद्र कपूर ने गाया था।
सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read