Rakul Preet Singh : 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगी अभिनेत्री, जैकी भगनानी होंगे दूल्हा

Uttar Pradesh Times | Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani

Jan 01, 2024 15:09

जैकी  भगनानी  इस शादी को बहुत ही अतरंग रखना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भगनानी  का परिवार बहुत निजी है, और शादी को भी निजी रखना चाहते हैं। 

Delhi News : काफी लंबे समय से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता -एक्टर जैकी  भगनानी की शादी की खबरें सुनने को मिल रही थी। नई जानकारी के अनुसार रकुल प्रीत सिंह और जैकी  भगनानी ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है, और अगले महीने यह कपल गोवा में शादी करने जा रहा है। 

22 फरवरी को बंधेंगे शादी के बंधन
रकुल प्रीत सिंह और जैकी  भगनानी  साल 2023 में ही शादी करने वाले थें, और जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी इस शादी को ग्रैंड बनाने की तैयारी कर रहे थे। खबरों के मुताबिक शादी बहुत ही आम समारोह में अगले महीने 22 फरवरी को गोवा में होगी, जिसमें कुछ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक जैकी भगनानी  इस शादी को बहुत ही अतरंग रखना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भगनानी  का परिवार बहुत निजी है, और शादी को भी निजी रखना चाहते हैं। 

नए साल पर अभिनेत्री ने किया खुलासा
नए साल पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बैंकॉक  में बैचलर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। साल 2021 में रकुल सिंह के जन्मदिन पर जैकी  भगनानी ने अपने प्यार का इजहार किया था। रकुल प्रीत सिंह ने भी जन्मदिन पर जैकी भगनानी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने दिल की बात लिखी थी।  रकुल प्रीत सिंह ने  जैकी भगनानी को अपना सबसे अच्छा और स्पेशल गिफ्ट बताया है।
 

Also Read