वन विभाग करेगा रेस्क्यू : युवक को 40 दिनों में 7वीं बार सांप ने डंसा, सांप काटने की जांच शुरू, डीएफओ पहुंचे अस्पताल

UPT | विकास दुबे

Jul 14, 2024 03:20

फतेहपुर में एक सांप युवक का पीछा कर उसे अपना शिकार बना रहा है। सांप युवक को 7 बार काट चुका है। लेकिन इलाज कराने के बाद युवक ठीक हो जाता है। इस बार तो सांप ने युवक को सपना भी दिया है। जिसमें उसने बताया है कि कितनी बार काटने पर उसकी मौत हो जाएगी।

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में एक सांप युवकी की जान का दुश्मन बन बैठा है। बीते 40 दिनों में सांप युवक को 7 बार शिकार बना चुका है। युवक हर बार इलाज कराने के बाद स्वस्थ्य हो जाता है। युवक ने बताया कि उसे सांप का सपना आया है। जिसमें उसने बताया है कि कितनी बार काटने के बाद मौत हो जाएगी। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसने भी इसके बारे में सुना हैरान रह गया।

युवक को सांप काटने की घटना को जिला प्रशासन ने भी संज्ञान में लिया है। सीएमओ ने तीन सदस्यी टीम का गठन किया है। टीम तीन दिनों अपनी रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही वन विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है। शनिवार को वन विभाग की जांच करने के लिए उस अस्पताल पर पहुंची, जहां पर युवक इलाज चल रहा था। जबकि युवक की शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी।

सांप कर रहा युवक को टारगेट
डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने बताया कि मैं जानना चाहता था कि इसे बार-बार सांप काट रहा है, या फिर इसे भ्रम हो रहा है। इस संदर्भ में डॉक्टर से बात की है। उनका कहना है कि इसका इलाज मैंने ही किया है। उसे एंटी वेनम दिया है, जिससे वह ठीक हुआ है। ऐसा लगता है कि सांप उसको टारगेट बना रहा है।

घर से रेस्क्यू किया जाएगा सांप
उसका कहना है कि कई बार मैंने सांप को देखा नहीं काट कर चला गया। लक्षण के आधार पर उन्होंने ट्रीटमेंट किया। हमारी टीम आज ही युवक के घर जाने वाली थी। पता चला कि आज घर बंद है, वह लोग बाहर गए हुए हैं। जब वह लोग लौट कर आ जाएंगी, तो हमारी टीम जाएगी और रेस्क्यू कर के लाएगी।

युवक को आया सांप का सपना
पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि विकास को सांप का सपना आया है। सपने में विकास ने उसी सांप को देखा, जो उसे बार-बार डंस रहा है। सांप ने बताया है कि तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सांप दो बार और डसेगा, 8वीं बार काटने पर कुछ नहीं होगा। लेकिन सांप जब 9वीं बार काटेगा, तो उसकी मौत हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं फिल्मों दंत कथाओं में सुनने को मिलती थीं। लेकिन आज हकीकत में देखकर हैरत में हैं।

Also Read