देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा : सड़क किनारे पलटी पिकअप, 20 से ज्यादा लोग घायल

UPT | कौशांबी में बड़ा हादसा

Jul 05, 2024 17:51

शुक्रवार की सुबह तीन पिकअप में सवार होकर करीब एक सौ से अधिक लोग कड़ाधाम दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे। वहीं, एक पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई...

Short Highlights
  • कड़ा धाम जा रहे थे श्रद्धालु
  • सामने ट्रक आने से हुआ हादसा
  • मौके पर पहुंची पुलिस
Kaushambi News : कौशांबी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सेंदुराईपुर मजरा अदलाबाद गांव के लोग शुक्रवार की सुबह तीन पिकअप में सवार होकर करीब एक सौ से अधिक लोग कड़ाधाम दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे। वहीं, एक पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई और हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पिकअप में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक जब पिकअप कड़ा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव के सामने पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक के सामने ट्रक आने से हादसा हुआ है। पिकअप ड्राइवर ने ट्रक से बचाने के लिए अचानक ब्रेक मार दिए और गाड़ी पलट गई। वाहन में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। जिसमें 23 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।



मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में फंसे लोगों के निकाला और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। जहां श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है। पिकप वाहन के पलटने से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 1 वर्षीय बच्ची से लेकर 79 वर्षीय बुजुर्ग तक शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया।

घायलों में शामिल लोग
  नाम उम्र        पिता का नाम स्थिति
मानवी 1        शिवबाबू सामान्य
जसवंत 20        बहादुर गंभीर
रामदयाल 79        सुख नंदन गंभीर
सागर 16        गोकरन सामान्य
राजन 28       शिवबालक गंभीर
बाबूलाल 60       मैकूलाल गंभीर
राजकुमार 37       शीतला प्रसाद गंभीर
सुरेश कुमार 32       सुरजबली सामान्य
आभाष पांडेय 16      अवधेश कुमार गंभीर
जियालाल 20       रामसजीवन सामान्य
प्रिंस कुमार 14       सूर्यप्रकाश गंभीर
अभिषेक कुमार 14      सुशील कुमार गंभीर
होरीलाल 60      बैजनाथ गंभीर
राजू 40     तेजीलाल गंभीर
धर्मेश कुमार 38      रामआसरे सामान्य
शिवकरन 38     रामअभिषेक गंभीर
मिथुन 23     रामआसरे सामान्य
अमरनाथ 60       जगदीश सामान्य
सूर्यप्रकाश उर्फ गेंदालाल 40     गिरिजाशंकर सामान्य
सौरभ सरोज 20     शिवपूजन सामान्य
रितिक 7     राजाराम सामान्य
राजाराम 50     रामकिशुन सामान्य

Also Read