Kaushambi News : पत्नी से अवैध संबंध के शक में चाचा ने भतीजे की गला दबाकर की हत्या, शव ठिकाने लगाने के बाद भागा बम्बई, गिरफ्तार

UPT | मृतक विजय और परिवार वाले

Jun 27, 2024 02:19

कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने अपने भतीजे की हत्याकर दी।इसके बाद शव को बोरे में भरकर नवाबगंज क्षेत्र में फेंक दिया।

Short Highlights
  • 16 जून की शाम विजय चाची के घर गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।
  • नजदीकियां बढ़ीं तो विजय आए दिन रेखा के घर जाने लगा।
Kaushambi News : कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नवाबगंज क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चाचा रंजीत को मुंबई से जबकि उसकी पत्नी रेखा को कोखराज से गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को तलाश रही है।

 विजय से रेखा की बढ़ी नजदीकियां
जानकारी के मुताबिक, कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के अढ़ारी गांव निवासी दिव्यांग महेश कुमार का बेटा विजय मजदूरी करता था। महेश ने बताया कि उसका भाई रंजीत मुंबई में निजी काम करता है और उसकी पत्नी रेखा पड़ोस में तीन बच्चों के साथ रहती थी। उसके घर विजय आना जाना था। नजदीकियां बढ़ीं तो विजय आए दिन रेखा के घर जाने लगा। उसे मना किया जाता तो वह झगड़ा करने लगता था। रेखा भी किसी न किसी काम से विजय को अपने घर पर बुलाती रहती थी। उधर, विजय और रेखा के बीच के संबंध की खबर रंजीत को भी हो गई थी।

 रेखा को विजय के आपत्तिजनक स्थिती में रंजीत ने देखा
16 जून की शाम विजय चाची के घर गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। घर नहीं लौटने पर महेश ने करारी थाने में रंजीत और उसकी पत्नी रेखा के खिलाफ तहरीर देकर बेटे का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने 19 जून को गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। रेखा ने बताया कि 16 जून की रात पति घर के पीछे कुछ साथियों के साथ छुपा था। वह दीवार फांदकर अंदर आया और विजय के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आग बबूला हो गया। इसके बाद गला दबाकर भतीजे की हत्या कर दी।

 रंजीत की बंबई से हुई गिरफ्तारी 
रेखा ने पुलिस को बताया कि रंजीत उसकी भी हत्या करना चाहता था, लेकिन वह किसी तरह बच कर भाग निकली। इसके बाद रंजीत शव को बोरे में भरकर स्कूटी से नवाबगंज में ठिकाने लगाया और मुंबई चला गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रंजीत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भतीजे की हत्या की बात कबूल ली।

Also Read