Kaushambi News : रेप पीड़िता से मिले सपा नेता, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा...

UPT | रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज

Jun 12, 2024 11:51

कौशाम्बी में रेप पीड़िता ने सुनवाई नहीं होने पर आत्महत्या की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज आज पीड़िता और उसके...

Short Highlights
  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
  • कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता के आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पुलिस जागी।
Kaushambi News : कौशाम्बी में रेप पीड़िता ने सुनवाई नहीं होने पर आत्महत्या की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज आज पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की और उनका हाल जाना। 

पीड़िता पर ही दबाव बना रही पुलिस
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि योगी आदित्यनाथ की पुलिस रेप पीड़िता पर ही कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रही है। लेकिन, कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस जागी और उसने मुकदमा दर्ज किया। 

निरंकुश हो गई है पुलिस
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यूपी में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस निरंकुश हो गई है। सीएम योगी अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलवाते हैं। अब इस आरोपी के घर भी बुलडोजर चलवाएंगे की नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

Also Read