महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटे अधिकारी : श्रद्धालुओं के अनुभव को बनाएंगे यादगार, निर्माण और विकास कार्यों में कमी पर तुरंत सुधार

UPT | Symbolic Image

Oct 23, 2024 16:23

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के लिए सरकारी अमला दिन-रात काम कर रहा है। अधिकारी दिन- रात महाकुंभ से संबंधित आवश्यक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, देर रात तक विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हैं।

Short Highlights
  • महाकुंभ 2025 की तैयारियों में सरकारी अमला दिन -रात जुटा
  • प्रयागराज अथॉरिटी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण 
     
Prayagraj News : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के लिए सरकारी अमला दिन-रात काम कर रहा है। अधिकारी दिन- रात महाकुंभ से संबंधित आवश्यक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, देर रात तक विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हैं। कहीं पर भी अव्यवस्था होने पर वे तुरंत अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दे रहे हैं। 

विकास कार्यों में दिखाई दे रही तेजी 
महाकुंभ शुरू होने में अभी दो महीने से अधिक समय है, लेकिन प्रयागराज में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार की सुविधाओं को लागू किया जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज, सड़क चौड़ीकरण, थीमेटिक गेट्स, वॉल पेंटिंग, पार्कों का सौंदर्यीकरण, और घाटों के निर्माण कार्य सभी तेजी से चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभाग आपसी समन्वय से इन परियोजनाओं को पूर्ण करने में जुटे हैं।


प्रयागराज अथॉरिटी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण 
हाल के दिनों में, प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष और सचिव ने कई प्रमुख क्षेत्रों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसी दौरान, मेला प्रशासन के अधिकारी भी निर्माण कार्यों का आधी रात निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं, जिससे काम की गति में तेजी आई है। अधिकारियों की सक्रियता ने विकास कार्यों में सुधार और तेजी लाने में मदद की है।

स्थायी कार्यों पर जोर
इस बार जोर स्थायी कार्यों पर है, ताकि श्रद्धालुओं के अनुभव को लंबे समय तक यादगार बनाए रखा जा सके। पर्मानेंट बेसिस पर होने वाले अधिकांश कार्य सुनिश्चित करेंगे कि प्रयागवासी महाकुंभ के दौरान किए गए विकास कार्यों का लाभ उठाएं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि महाकुंभ का आयोजन वास्तव में एक यादगार अनुभव बन सके।

Also Read