फर्जी एनकाउंटर मामला : सीजेएम कोर्ट ने 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया

UPT | 12 सितंबर को हुआ था एनकाउंटर।

Sep 12, 2024 00:50

प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पैतिहा गांव की निवासी अंजू देवी ने आरोप लगाया है कि 10 सितंबर 2023 को सुबह कौशाम्बी पुलिस, एसओजी टीम और एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर हमला किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने…

Prayagraj News : प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने एक फर्जी एनकाउंटर मामले में एसओजी प्रभारी और थाना प्रभारी सहित 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश सीजीएम कोर्ट ने अंजू देवी की याचिका पर अधिवक्ता राकेश प्रताप सिंह की दलीलों को सुनने के बाद जारी किया। यह मामला लगभग एक साल पुराना है, जिसमें लूट के आरोप में पुलिस एनकाउंटर में विजय सोनी को गोली लगी थी।   एक साल पहले पुलिस ने घर से उठाया प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पैतिहा गांव की निवासी अंजू देवी ने आरोप लगाया है कि 10 सितंबर 2023 को सुबह कौशाम्बी पुलिस, एसओजी टीम और एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर हमला किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे विजय कुमार सोनी को पकड़ लिया, उसे गालियां दी और पीटा। इसके बाद, विजय सोनी को हत्या की मंशा से अपहरण कर लिया और उसे घर से बाहर ले गए।    
12 सितंबर को हुआ था एनकाउंटर
कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र में 8 सितंबर 2023 को एक सोनार से लूट की घटना हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इसे विजय सोनी से जोड़ते हुए 12 सितंबर को एक फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया और उनके बेटे को गोली मार दी। गोली लगने के बाद, विजय को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति के कारण 21 सितंबर 2023 को मृत्यु हो गई।
सीजेएम कोर्ट में लगाई इंसाफ की गुहार
विजय की मां, अंजू देवी, ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस आयुक्त प्रयागराज को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें मांग की गई कि आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने पक्षों की सुनवाई और तथ्यों की समीक्षा के बाद, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

आरोपी पुलिस कर्मियों के नाम
सीजेएम कोर्ट ने विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चरवा कौशाम्बी, सिद्धार्थ सिंह एसओजी प्रभारी कौशाम्बी, सुनील कुमार यादव उपनिरीक्षक, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह, कांस्टेबल रामजी पटेल, अयोध्या कुमार उप निरीक्षक, कांस्टेबल आशीष तिवारी, कांस्टेबल शिवांक गौतम, रविशंकर यादव उपनिरीक्षक,कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल रविशंकर के खिलाप मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Also Read